रांची: रांची ट्रैफिक पुलिस पहले से ही एक्स (ट्वीटर), व्हाट्सऐप और फेसबुक के जरिये लोगों को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था के बारे में जानकारी दे रही है.
इसी कड़ी में शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस और गूगल मैप के बीच सहमति हुई है. रांचीवासी अब रोड बंद होने और रूट डायवर्ट होने पर वन-वे व टू-वे की जानकारी
गूगल मैप से ले सकते हैं. सड़क पर किसी प्रकार का अवरोध तथा दुर्घटना होने पर भी गूगल मैप के माध्यम से इसकी जानकारी लोगों को मिल पायेगी. गूगल मैप पर पहले चरण की जानकारी उपलब्ध होने
लगी है. अगले चरण में सरकार द्वारा निर्धारित की गयी गति सीमा गूगल मैप पर दिखायी जायेगी.
वहीं, रांची ट्रैफिक पुलिस गूगल मैप के साथ मिल कर ट्रैफिक लाइट को ऑप्टिमाइज करने की दिशा में काम करेगी, ताकि, सिग्नल पर वाहन चालकों का वेटिंग टाइम कम किया जा सके.







