Ranchi : राज्य के विभिन्न जिलों में लगातार बारिश हो रही है। जिससे तापमान में गिरावट आई है और गर्मी से राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि यह बारिश का सिलसिला 1 जून तक जारी रह सकता है। विभाग ने इस दौरान वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी भी दी है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। प्रशासन ने भी एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।
Ranchi : इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
रांची, जमशेदपुर, धनबाद, हजारीबाग, बोकारो, गिरिडीह, पलामू और खूंटी सहित कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर लगातार जारी है। 1 जून तक इन जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। शनिवार और रविवार को कई इलाकों में एक साथ भारी बारिश हुई, जिससे नदी-नाले उफान पर आ गए। रांची में तो बारिश के बाद कुछ जगहों पर जलजमाव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई है।
Highlights







