नितिन गडकरी से मिले रविशंकर प्रसाद, बिहार को लेकर कई मुद्दों पर की चर्चा

नई दिल्ली : पटना साहिब से लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के दो महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया। एनएच-30 पर पटना शहर में काफी जाम लगता है और कई बार आवागमन अवरूद्ध रहता है। इसके समाधान हेतु अनिसाबाद गोल चक्कर से एलिवेटेड सड़क बनाकर दीदारगंज चेक पोस्ट पर उतारने की यह योजना को सांसद प्रसाद के प्रयास से केन्द्र सरकार ने 1000 हजार करोड़ अनुशंसित किया है। अभी इसका DPR बनाने का कार्य चल रहा है।

पटना महानगर की यातायात की समस्याओं के मद्देनजर सांसद प्रसाद ने गडकरी से आग्रह किया कि DPR का काम तेज गति से करवाया जाए और योजना की स्वीकृति के पश्चात शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए। गडकरी ने अपने अधिकारी को निर्देश दिया कि इस योजना के DPR बनाने में तेजी लाई जाए और जल्दी ही इसे पूरा किया जाए।

सांसद रविशंकर प्रसाद ने नितिन गडकरी से अपने लोकसभा क्षेत्र की पुरानी मांग बख्तियारपुर के पास गंगा के पार कई पंचायत जैसेः कालादियारा, रूपसमहाजी, चिरैया, राघवपुर आदि क्षेत्र के रहने वाले लाखों निवासियों की सुविधा के लिए गंगा नदी पर पुल बनाने का आग्रह किया। जिसको एनएच-30 से जोड़ दिया जाए। आजादी के बाद से ही इस क्षेत्र के लोग यह मांग करते आ रहे है।

प्रसाद ने गडकरी से आग्रह किया कि इस जनहित के प्रस्ताव पर व्यापक फिल्ड स्टडी करवाते हुए DPR बनवाने की कृपा की जाए। गडकरी ने इस प्रस्ताव पर सहमति देते हुए फिल्ड स्टडी करवाने और उसके पश्चात DPR बनाने के लिए अपने अधिकारी को उचित निर्देश दिया। रविशंकर प्रसाद ने गडकरी से इन मांगों को सहानुभूतिपूर्वक विचार करने हेतु विशेष आभार प्रकट किया।

https://22scope.com/patna-ndrf-team-came-as-an-angel-did-rescue-in-jharia/

कुमार गौतम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Assam Politics Update: सत्ता परिवर्तन के संकेत, Tea Garden Workers के...

असम दौरे पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चाय बागान श्रमिकों के मुद्दों को उठाया, कहा—जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में।Assam Politics Update रांची:...

Bihar Startup Success Story: युवा उद्यमियों की उड़ान, Startup Bihar योजना...

 बिहार के युवा स्टार्टअप गौरस और सेवासिटी ने Startup Bihar योजना की मदद से बनाई पहचान, 50 हजार यूजर्स तक पहुंचा लोकल बिजनेस।Bihar Startup...

Patna Crossword Winners 2026: ACAD Quiz में बिहार के खिलाड़ियों का...

 पटना के छात्रों ने ACAD Crossword प्रतियोगिता 2026 में स्कूल और कॉलेज श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया, देश-विदेश के प्रतिभागियों ने भी दर्ज...

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार...

 तेजस्वी यादव 5 अप्रैल को रांची में राजद नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठक, संगठन विस्तार और रणनीति पर होगा मंथन।Tejashwi Yadav Ranchi Visit...

1 करोड़ का इनामी माओवादी Prashant Bose का RIMS में निधन,...

Ranchi: रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। कुख्यात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य Prashant Bose (किशन दा) का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img