मुंगेर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये देश के 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। साथ ही पीएम मोदी ने बिहार के 49 रेलवे स्टेशनों का आधारशिला रखी। इन स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए 2584 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। इस दौरान, रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। ये 508 रेलवे स्टेशन 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हैं। 450 से ज्यादा रेलवे स्टेशन राज्यों के और करीब 20 केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हैं।
वहीं 30 करोड़ की लागत से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जमालपुर जंक्शन को भी पूनर्विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास रिमोट के द्वारा किया गया, इस मौके पर जमलापुर जंक्शन के एक नंबर प्लेटफार्म पर कार्यक्रम को ले भव्य पंडाल बनाया गया, शिलान्यास से पूर्व कई स्कूली बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई । आयोजन में आए अतिथि लोगों ने भाषण दिया। उसके बाद पुरुष्कार वितरण किया गया। वहीं मौके पर मुंगेर विधायक प्रणव कुमार सहित सीडब्ल्यूएम सहित भारी संख्या में मुंगेर के गणमान्य लोग , यात्री शामिल हुए। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जमालपुर स्टेशन पर कई कार्य होगें जिसमे यात्री सुविधा से लेकर बिजनेस कम्पलेक्स तक बनना तय है।







