अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बरकाकाना स्टेशन का होगा पुनर्विकास, कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रिपोर्ट: करमजीत सिंह जग्गी/ न्यूज 22स्कोप

रामगढ़ः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अमृत भारत स्टेशन योजना 2023 का शिलान्यास किया। जिसके बाद योजना के तहत देशभर के 508 स्टेशनों के पुनर्विकास का मार्ग प्रशस्त हो गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 508 स्टेशन के पुनर्निर्माण का काम शुरू हो रहा है। इन स्टेशनों पर विश्व स्तरीय सुविधा दी जाएगा। इस 25 हजार करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसका लाभ राज्यों को लाभ मिलेगा, वहीं इस अवसर पर अमृत स्टेशन में शुमार बरकाकाना स्टेशन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हजारीबाग लोकसभा के सांसद जयंत सिन्हा शामिल हुए। कार्यक्रम मेंं रेलवे अधिकारियों ने सांसद का बुके देकर स्वागत किया गया।

बरकाकाना स्टेशन में सभी सुविधा होगी उपलब्ध

जयंत सिन्हा ने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे विकास के काम भारत के लिए अतुलनीय है। रामगढ़ जिले का बरकाकाना स्टेशन राज्य और देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। अमृत स्टेशन के तहत 33 करोड़ के द्वारा बरकाकाना में व्यापक सुधार होने जा रहा है। यात्रियों के लिए लिफ्ट और एस्केलेटर लगाया जा रहा है। रेलवे यहां हर सुविधा देनेवाली है। आज इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही है। आगे हम और भी महत्वपूर्ण ट्रेन लानेवाले हैं। गिरीडीह से कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना रांची इ़टर सिटी ट्रेन चलाई जाएगी। बस के भाड़े से कम भाड़े में आप सफर कर पाएंगे। सांसद ने कहा कि राजधानी सप्ताह में दो दिन बरकाकाना- हजारीबाग होते हुए चलेगी और लोग इस रूट पर भी लोग राजधानी से दिल्ली जाएंगे। इसपर रेलमंत्री से बात हो गई है।

पतरातू रेलवे ओवरब्रिज का जल्द होगा निर्माण

उन्होंने कहा कि पतरातू रेलवे ओवरब्रिज की मांग काफी समय से हो रही थी। पतरातू में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए टेंडर निकल चुका है। जल्द ही ओवरब्रिज बनकर तैयार होगा। रेलवे ओवरब्रिज में कुछ हिस्सा रेलवे और कुछ हिस्सा राज्य सरकार को वहन करना था। लेकिन राज्य सरकार की तरफ से कोई योगदान नहीं दिया। सांसद ने कहा कि शांति का चमन हो, सबकी उन्नति हो, नया भारत बनें यही हमारा प्रयास है। 2047 में आजादी के सौ वर्ष पूरा करेंगे। अगले 25 वर्ष में भारत को अर्थव्यवस्था में दूसरे स्थान पर ले जाएंगे। इस अमृतकाल में हर नागरिक के जिंंदगी को और भी अच्छा बनाएंगे।

अमृत भारत योजना के तहत झारखंड के 20 स्टेशन शामिल

शिलान्यास कार्यक्रम के बाद जयंत सिन्हा ने केंद्रीय विद्यालय में रेलवे द्वारा आयोजित विभिन्नप्रतियोगिता के विजेता बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बताते चलें कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड के 20 स्टेशन शामिल है। चयनित स्टेशनों का कायाकल्प होगा। अंर्तराष्ट्रीय स्तर की सुविधा दी जाएगी। जिसमें यात्री लॉन्ज, लिफ्ट, एक्सेलरेटर, पार्किंग, स्टेशन पहुंच मार्ग, रूफ प्लाजा, सिटी सेंटर, फूड कोर्ट, बच्चों के लिए गेमिंग जोन बनाए जाएंगे।

Saffrn

Trending News

Bihar के ऊर्जा मंत्री ने कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी भंडारण...

Patna: बिहार के ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सोमवार को लखीसराय के कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना स्थल का...

13 अप्रैल को हजारीबाग यूथ विंग का रक्तदान शिविर, सांसद Manish...

Hazaribagh: हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल केंपस में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर को लेकर सभी...

Hazaribagh में एक्टिव हुआ नगर निगम, 15 साल बाद मुख्य नाले...

Hazaribagh: Hazaribagh शहर में नई सरकार के गठन के साथ ही नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर...

Bihar के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप’ की...

Bihar: आज Bihar के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 'क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप' (CMG) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य...

बिहार के 38 जिलों में हरा चारा मानचित्रण अध्ययन की शुरुआत

पटना : राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ (COMFED) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISPC) के सहयोग से बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img