
पटना : बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में कैंसर पीड़ित शिक्षकों का ट्रांसफर पोस्टिंग किया गया। 45 आवेदन आया, जिनमें 37 का ट्रांसफर पोस्टिंग किया गया है और तीन चार आवेदन हैं उसको भी देखा जा रहा है। इसके बाद हमलोग पति-पत्नी जो शिक्षक हैं उनको देखेंगे। जो दूरी के आधार पर लाखों की संख्या में आवेदन आए हैं उनको भी करेंगे।
मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि नियुक्ति पत्र मिल जाने के बाद जो काउंसलिंग प्रधानाध्यापक और प्रधान शिक्षक की हो चुकी हैं उनका भी ट्रांसफर पोस्टिंग करेंगे। वहीं नई शिक्षक भर्ती को लेकर कहा कि जो बहाली होनी हैं, हमलोग बीपीएससी को भेज दिए हैं। जो अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति होनी है उसकी नियमावली तैयार की जा रही है। दिव्यांग बच्चे और बच्चियों के लिए शिक्षकों की भी जल्द नियुक्ति होगी।
यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने बिहार विधानसभा के अतिथिशाला का किया उद्घाटन
यह भी देखें :
महीप राज की रिपोर्ट




