100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर पहुंचा

Delhi: रिलायंस रिटेल दुनिया की सबसे मूल्यवान निजी स्टार्टअप कंपनियों की वैश्विक सूची में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। स्टैनफर्ड ग्रैजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस की रिसर्च के अनुसार, $100 अरब से अधिक मूल्यांकन के साथ कंपनी ने वैश्विक स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पहली 100 मूल्यवान स्टार्टअप कंपनियों की सूची में तीन भारतीय कंपनियां शामिल हैं। लिस्ट में रिलायंस रिटेल ने सबसे ऊंची रैंकिंग हासिल कर, भारत की मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।

रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस रिटेल का पोस्ट-मनी वैल्यूएशन $100 अरब से अधिक है, जिससे वह दुनिया की उन सात कंपनियों में शामिल हो गई है जिन्हें ‘हेक्टाकॉर्न’ कहा जाता है। इसका मतलब जिन स्टार्टअप्स की वैल्यूएशन $100 को पार कर जाती है उन्हें हेक्टाकॉर्न के नाम से जाना जाता है।  शीर्ष सात कंपनियों में रिलायंस रिटेल रिटेल सेक्टर की एकमात्र कंपनी है।

कंपनी को कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, केकेआर, सिल्वरलेक, जीआईसी, टीपीजी और मुबाडाला जैसे प्रमुख वैश्विक निवेशकों से निवेश प्राप्त हुआ है। निवेशकों द्वारा लगाई गई कंपनी की कीमत को ही रैकिंग का प्रमुख आधार माना गया है। रैंकिंग स्टैनफर्ड ग्रैजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस की वेंचर कैपिटल इनीशिएटिव की रिसर्च में दी गई है, जो जनवरी 2026 तक के आंकड़ों पर आधारित है। सूची में पहले तीन स्थान पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी ओपनएआई, एलन मस्क की स्पेसएक्स और एंथ्रोपिक शामिल हैं, जो वैश्विक निवेश रुझानों में टेक और एआई कंपनियों के बढ़ते दबदबे को दिखाता है।

रिपोर्ट में भारत की कुल तीन कंपनियां शामिल हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE India) 24 अरब डॉलर के मूल्यांकन के साथ 27वें स्थान पर है, जबकि टाटा ईवी मोबिलिटी 9 अरब डॉलर के मूल्यांकन के साथ 93वें स्थान पर रही। अमेरिका 65 कंपनियों के साथ सूची में सबसे आगे है, जबकि चीन की 21 कंपनियां शामिल हैं। भारत और ब्रिटेन की तीन-तीन कंपनियों ने सूची में जगह बनाई है। रिपोर्ट के अनुसार शीर्ष तीन कंपनियां ओपनएआई, स्पेसएक्स और एंथ्रोपिक मिलकर पूरी सूची के कुल मूल्यांकन का लगभग एक-तिहाई हिस्सा रखती हैं, जो वैश्विक निवेश में एआई सेक्टर की मजबूत पकड़ को दर्शाता है। रिलायंस रिटेल की रैंकिंग वैश्विक रिटेल बाजार में भारत की बढ़ती मौजूदगी को भी रेखांकित करती है।

 

 

Saffrn

Trending News

राष्ट्रीय समाचार 9 अप्रैल 2026: अर्थव्यवस्था में तेजी, सुरक्षा मोर्चे पर...

नई दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार 9 अप्रैल 2026 : देशभर में आज कई महत्वपूर्ण घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें अर्थव्यवस्था, सुरक्षा, मौसम, शिक्षा और बुनियादी...

उत्तर प्रदेश की मुख्य खबरें : Afternoon Update

उत्तर प्रदेश की मुख्य खबरें : 9 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी प्रशासनिक, विकासपरक और दुखद खबरें सामने आ रही...

ट्रेजरी गड़बड़ी पर झारखंड में सियासी संग्राम,हेमंत सरकार पर BJP का...

Jharkhand: झारखंड को घोटालों का राज्य नाम दे दिया जाए तो इसमें कोई आश्चर्य न होगा। झारखंड में रोजाना नए-नए घोटाले सामने आ रहे...

बिहार की मुख्य खबरें : Afternoon Update

बिहार की मुख्य खबरें : बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक मोड़ है क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा की शपथ लेने के लिए दिल्ली...

झारखण्ड की मुख्य खबरें : Afternoon Update

 झारखण्ड की मुख्य खबरें : आज 9 अप्रैल 2026 को झारखण्ड और बिहार में राजनीतिक सरगर्मियां और मौसम का मिजाज चर्चा का केंद्र बना...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img