राजगीर क्रिकेट स्टेडियम के शेष कार्यों में तेजी लाने हेतु समीक्षा बैठक

पटना : बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि के द्वारा आज राजगीर खेल परिसर में निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम, बहुउद्देशीय हॉल एवं साइकिल वेलोड्रम के निर्माण कार्य में तेजी लाने हेतु महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की गई। उन्होंने क्रिकेट स्टेडियम, बहुउद्देशीय हॉल एवं साइकिल वेलोड्रम के कार्यों की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति की जानकारी ली एवं कार्यपालक अभियंता एवं एजेंसी को तीव्र गति से कार्यों को पूर्ण करने का दिशा-निर्देश दिया।

एजेंसी को कार्य स्थल पर मैन पावर बढ़ाने के लिए भी निदेशित किया है – सचिव कुमार रवि

सचिव ने क्रिकेट स्टेडियम में निर्माणाधीन जनरल स्टैंड वेस्ट (G+2), जनरल स्टैंड ईस्ट (G+2) एवं रिवर्स पवेलियन (G+2) सहित स्टेडियम के शेष कार्यों की प्रगति पर नाराजगी जताई। एजेंसी को कार्य में विलम्ब करने के लिए कड़ी चेतावनी दी गई। अगर निर्धारित माइलस्टोन के अनुसार काम नहीं होगा तो कंपनी पर पेनल्टी लगाया जाएगा। मार्च तक निर्धारित मिले लक्ष्य में कमी पाए जाने पर विभाग कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने के बारे में कार्रवाई करेगी। कुमार के द्वारा एजेंसी को कार्य स्थल पर मैन पावर बढ़ाने के लिए भी निदेशित किया है।

सचिव कुमार रवि ने कहा- क्रिकेट स्टेडियम में चार हाई मास्ट लाइट्स लगाईं जानी है

क्रिकेट स्टेडियम में चार हाई मास्ट लाइट्स लगाईं जानी है। सचिव ने कहा कि हाई मास्ट लाइट्स लगाने के लिए बीसीसीआई से सहमति प्राप्त कर लें ताकि अंतर्राष्ट्रीय मैचों के दौरान किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो। खिलाडियों के प्रैक्टिस के लिए पांच पिचें फरवरी माह में तैयार हो जाएगी। दो प्रैक्टिस पिच लाल मिट्टी एवं तीन प्रैक्टिस पिच काली मिट्टी से बन रही है।

भवन निर्माण विभाग के सचिव ने राजगीर खेल परिसर में निर्माणाधीन 3 बहुउद्देशीय हॉल के कार्यों की समीक्षा की

इस क्रम में उन्होंने राजगीर खेल परिसर में निर्माणाधीन तीन बहुउद्देशीय हॉल के कार्यों की समीक्षा की। हॉल का निर्माण जल्द पूर्ण करने का निदेश दिया गया ताकि कई तरह के इंडोर खेलों का आयोजन किया जा सके। उन्होंने साइकिल वेलोड्रम का कार्य भी तेजी से पूर्ण करने का निदेश दिया। इसके अलावा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने पर भी जोर दिया गया। खेल परिसर के करीब 18 एकड़ भूखण्ड पर निर्माणाधीन राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का मैदान एवं पवेलियन का कार्य पूर्ण हो चुका है। स्टेडियम का बिल्ट-अप एरिया 52318 वर्ग मीटर है। माननीय मुख्यमंत्री के कर-कमलों से क्रिकेट मैदान एवं पवेलियन का लोकार्पण सम्पन्न हो चुका है।

BCCI के मुख्य क्यूरेटर की देखरेख में अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पिचों को तैयार किया गया है

बीसीसीआई के मुख्य क्यूरेटर की देखरेख में अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पिचों को तैयार किया गया है। यहां कुल 13 पिचें तैयार की गई हैं, जिनमें छह पिचें महाराष्ट्र के पुणे की लाल मिट्टी और सात पिचें बिहार के मोकामा की काली मिट्टी से तैयार की गई हैं। स्टेडियम को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। लगभग 40 हजार दर्शकों के बैठकर मैच का लुफ्त उठाने की व्यवस्था की गई है। बारिश के मौसम में मैदान से पानी निकासी हेतु ड्रेनेज प्रणाली विकसित की गई है। क्रिकेट स्टेडियम में खिलाड़ियों एवं दर्शकों की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य सुनिश्चित किया जा रहा है।

मुख्य पवेलियन में कोच और मैनेजर, खिलाड़ियों के परिजन एवं वीवीआईपी मेहमानों के लिए खास स्टैंड बनाए गए हैं

मुख्य पवेलियन में कोच और मैनेजर, खिलाड़ियों के परिजन एवं वीवीआईपी मेहमानों के लिए खास स्टैंड बनाए गए हैं। मीडिया बंधुओं एवं कमेंट्री के लिए समर्पित विशेष गैलरी भी है। इसके अलावा प्लेयर्स लाउंज, अम्पायर लाउंज, प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम, वीआईपी सीटिंग, ड्रेसिंग रूम, कोच रूमं, फिजियो रूम, जिम, स्पा,  थर्ड अम्पायर रूम, कॉन्फ्रेंस रूम, स्कोर रूम, कैमरा प्लैटफॉर्म, शौचालय सहित अन्य कई तरह की सुविधाएं विकसित की गई हैं। इसके अलावा स्कोर बोर्ड, साउंड सिस्टम, वाटर सप्लाई, फायर अलार्म और फायर फाइटिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं स्थापित की जा रही हैं। कैमरा प्लैटफॉर्म और टीवी व रेडियो कमेंट्री रूम, मैच के प्रसारण को और बेहतर बनाएंगे।

BCCI की देखरेख में बन रहा यह स्टेडियम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मैचों की मेजबानी के लिए पूरी तरह सक्षम होगा – सचिव

भवन निर्माण विभाग के वरीय पदाधिकारियों एवं अभियंताओं के द्वारा स्टेडियम के गुणवत्तापूर्ण निर्माण हेतु लगातार अनुश्रवण एवं मॉनिटरिंग की जा रही है। बीसीसीआई की देखरेख में बन रहा यह स्टेडियम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मैचों की मेजबानी के लिए पूरी तरह सक्षम होगा। यह क्रिकेट स्टेडियम स्थानीय खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाओं में प्रशिक्षण और खेलने का अवसर प्रदान करेगा, जिससे बिहार के युवा क्रिकेटर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।

यह भी पढ़े : मंत्री प्रमोद कुमार ने राज्य के अंदर विकसित पैक्सों में परिभ्रमण-दर्शन कार्यक्रम का किया शुभारंभ…

Highlights

Saffrn

Trending News

Jharkhand Jobs Crisis: JPSC PT और Civil Court Interview एक ही...

 झारखंड में JPSC PT और सिविल कोर्ट क्लर्क इंटरव्यू 19 अप्रैल को एक साथ होने से अभ्यर्थियों में असमंजस, तिथि बदलने की मांग तेज।Jharkhand...

Banka Road Accident: कार-बाइक की भीषण टक्कर में 3 की मौत,...

बांका के बेलहर में कार और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर मौत, कई घायल। पुलिस जांच में जुटी, घायलों को...

Airfare Hike Ranchi: खाड़ी युद्ध का असर, हवाई किराया 35% महंगा,...

रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता के हवाई किराए में 35% तक बढ़ोतरी। कम यात्रियों से फ्लाइट संचालन प्रभावित।Airfare Hike Ranchi रांची: खाड़ी...

Jharkhand Weather Alert: Ranchi समेत 14 जिलों में बारिश और आंधी...

 रांची सहित झारखंड के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट। 6 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट, अगले 5 दिन मौसम रहेगा...

Jharkhand Panchayat Election 2027 Update: OBC Reservation लागू, पहली बार पंचायत...

 झारखंड पंचायत चुनाव 2027 में पहली बार OBC आरक्षण लागू होगा। ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया के बाद सीटों का निर्धारण, जानें पूरी योजना।Jharkhand Panchayat Election...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img