गया: युवा राष्ट्रीय जनता दल गया और राष्ट्रीय जनता दल अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ गया के कार्यकर्ताओं ने देश के गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संयुक्त रूप पुतला दहन किया। राजद के कार्यकर्ताओं ने गया के अंबेडकर पार्क के समीप गृह मंत्री और प्रधानमंत्री का पुतल दहन किया। इस दौरान युवा राजद के जिलाध्यक्ष प्रभात रंजन पासवान ने कहा कि ये भाजपा और आरएसएस की घृणित मानसिकता को दर्शाता है।
पूरे देश में बाबा साहब के मानने वालों में काफी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि अम्बेडकर जी का अपमान मतलब संविधान और पूरे भारत का अपमान है जिसको संविधान में विश्वाश रखने वाले लोग बर्दास्त नहीं करेंगे। उन्होंने अमित शाह से पूरे भारत के लोगों से माफी मांगने की अपील की है नहीं तो पूरा गया, बिहार और भारत को बंद करने का काम करेंगे।
वही मौके अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष संतोष कुमार चौधरी ने कहा कि बीजेपी के लोगों से संविधान की रक्षा की कोई उम्मीद ना करें। इस मौके पर युवा राजद जिला उपाध्यक्ष महेंद्र यादव, बोधगया के युवा प्रखंड अध्यक्ष हैदर अली, चांद अंसारी साहब, संजय यादव, गुलशन कुमार, प्रिंस कुमार, रवि चंद्र बंसी, प्रदीप कुमार आदि लोग मौजूद थे।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- BIPARD ने बिहार @2047 के विज़न डॉक्यूमेंट के लिए परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया
गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट
RJD RJD RJD
RJD
Highlights


