गोली मारकर युवक की हत्या, घटना के विरोध में सड़क जाम

खगड़िया : खगड़िया परबत्ता प्रखंड के मेहंदीपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पसराहा थाना क्षेत्र के महाद्दीपुर में एक 20 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आई है। घटनाक्रम में शिकार हुए मृत युवक की पहचान मेहंदीपुर निवासी 20 वर्षीय युवक मोहम्मद इरशाद के रूप में हुई है। वहीं घटना के बाद आक्रोशित परिजनों व स्थानीय लोगों द्वारा सड़क जाम कर दिया गया है।

हालांकि मौके पर पसराहा थाना पुलिस भी पहुंचकर घटना तफ्तीश में जुट गई है। बहरहाल, घटना के मुख्य कारणों का पता खबर संकलन तक पुलिस प्रशासन नहीं लगाई हुई थी। इधर, घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। जबकि घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक और एक अन्य युवक एक बाइक से जा रहे थे। इरशाद बाइक चला रहा था। इसी दौरान पीछे बैठे युवक ने इरशाद को गोली मार दिया। इरशाद भागने की कोशिश किया तो फिर एक और गोली उसे मारा गया। जिसके बाद घटनास्थल पर ही इरशाद की मौत हो गई।

यह भी देखें : 

हालांकि आरोपी भागने में सफल रहा है। इधर, पूछताछ में पसराहा थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने कहा कि उक्त घटनाक्रम को लेकर पुलिसिया जांच पड़ताल जारी है, आरोपी फरार है। जिसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि भरोसा रखिए बहुत जल्द दोषियों को चिह्नित कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

यह भी पढ़े : बाढ़ से लोग काफी परेशान, खगड़िया के लगभग हर प्रखंड में जलभराव

राजीव कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट 9 अप्रैल: यूपी के 32 जिलों में...

उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट 9 अप्रैल : उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बड़ी राहत की खबर दी है। पश्चिमी विक्षोभ...

झारखंड मौसम अपडेट 9 अप्रैल: रांची और जमशेदपुर समेत कई जिलों...

झारखंड मौसम अपडेट 9 अप्रैल : झारखंड में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के बीच मौसम विभाग ने बड़ी राहत की खबर दी है।...

बिहार मौसम अपडेट 9 अप्रैल : 24 जिलों में आंधी-बारिश का...

बिहार मौसम अपडेट 9 अप्रैल : बिहार में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और चक्रवाती परिसंचरण के...

पटना में NFDB Office: मत्स्य और डेयरी सेक्टर को मिलेगी नई...

 पटना में राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय खुलेगा, जिससे बिहार में फिशरीज और डेयरी सेक्टर को नई गति मिलेगी। NFDB Office : बिहार...

झारखंड ईवनिंग बुलेटिन: 8 अप्रैल, 2026

झारखंड ईवनिंग बुलेटिन : झारखंड के लिए आज का दिन प्रशासनिक सक्रियता, राजनीतिक बयानबाजी और प्रकृति के प्रति आस्था का संगम रहा। सरहुल की तैयारियों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img