अपने नेता को खोने का गम, बिहार बीजेपी के सभी कार्यक्रम रद्द

अपने नेता को खोने का गम, बिहार बीजेपी के सभी कार्यक्रम रद्द

पटना : बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। सुशील मोदी का कल यानी 12 मई को दिल्ली में 72 साल के उम्र में निधन हो गया था। वह कैंसर से पीड़ित थे। आज उनका पार्थिव शरीर पटना आ रहा है। शाम पांच बजे पटना के दीघा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अपने नेता का खोने का गम इस कदर है कि बिहार बीजेपी ने आज के अपने सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। सुशील मोदी के निधन के बाद बिहार बीजेपी में शोक की लहर है। सभी नेता सदमे में हैं। सभी नेता अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सुशील मोदी का पार्थिव शरीर दोपहर एक बजे भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर लाया जाएगा।

यह भी पढ़े : सुमो के निधन से सदमे में हैं नीतीश, पीएम के नामांकन में नहीं जाएंगे मुख्यमंत्री

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Share with family and friends: