साहिबगंज जिला उपायुक्त ने पूरे जिले में बारूद की सप्लाई पर रोक

साहिबगंज से अमन राय

साहिबगंज: जिले में हुए अवैध पत्थर उत्खनन व 1000 करोड़ रुपए अवैध मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इडी के खुलासे के बाद जिले के पत्थर माफियाओं की हो रही लगातार गिरफ्तारी के बाद अब सही ढंग से भी काम करने वाले वैध पत्थर व्यापारी के व्यापार में खतरा मंडरा रहा है।

हाल के दिनों में साहिबगंज जिला उपायुक्त ने पूरे जिले में बारूद की सप्लाई पर रोक लगाई। बारूद की सप्लाई में तत्काल रोक के बाद पूरे जिले के पत्थर कारोबारीयों में हड़कंप मच गई।

हर लोगों के जुवां पर एक ही सवाल आ रही है कि आखिर चंद गिने-चुने पत्थर माफियाओं के कारण पूरे जिले के पत्थर कारोबार में काला बादल सा छा गया है। जिस कारण जिले में फिलहाल चिप्स गिट्टी मिलना मुश्किल हो गया है। सरकारी व गैर सरकारी काम प्रभावित होने लगे हैं।

हां परंतु एक बात यह भी है कि आज साहिबगंज जिला जिस तरह से इन पत्थर माफियाओं के कारण जिला बदनाम हुआ है कहीं ना कहीं अवैध करने वाले इन लोगों के कारण आज व्यापार में मंदी छा गई है।

हालांकि ईडी ने विगत वर्ष 8 जुलाई 2022 को जिस प्रकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के अलावे उनके फंडिंग पार्टनर बताए जाने वाले भगवान भगत सहित पत्थर कारोबारी कृष्णा शाह टिंकल भगत ,पतरु सिंह, निमाई सील, बच्चू यादव हीरा भगत तारकेश्वर जयसवाल, सोनू सिंह, सुब्रतो पाल के अलावा अन्य के ठिकानों पर छापेमारी की व धीरे-धीरे इन लोगों के विरुद्ध ईडी ने साक्ष एकत्रित किया व पूछताछ के बाद पंकज मिश्रा बच्चू यादव कृष्णा शाह भगवान भगत ट्विंकल भगत सहित अन्य की गिरफ्तारी हुई व पूछताछ चल रही है इससे यह साफ हो गया है कि साहिबगंज जिला में व्यापक पैमाने पर पत्थर का अवैध कारोबार फला व फुला है ।

हालांकि प्रश्न यह भी उठता है कि आखिर इतने वृहत पैमाने पर जिले में अवैध पत्थर का कारोबार किसके इशारे पर चल रहा था।

इडी इन हर बिंदुओं पर बारीकी से अध्ययन कर रही है। कि आखिर जिला टास्क फोर्स की टीम के द्वारा समय-समय पर कार्यवाही तो करती थी परंतु कार्रवाई के बावजूद भी इन पत्थर माफियाओं के द्वारा इतने बृहद पैमाने पर कैसे अवैध पत्थर खदान को खुद डालें। क्या जिला प्रशासन को इन माफियाओं के काले कारनामों की तनिक भी भनक तक नहीं लगी….

इडी सूत्र के मुताबिक कृष्णा साह भगवान भगत टिंकल भगत सहित अन्य कारोबारियों ने अपने लीज एरिया से कई गुना ज्यादा पत्थर का उत्खनन अवैध ढंग से किया है अब इन कारोबारियों से पूछताछ चल रही है सूत्र से यह भी पता चला है कि अब इन कारोबारियों की चल अचल संपत्ति को भी इडी जल्द जब्त करेगी।

फिलहाल जो भी हो इन चंद पत्थर माफियाओं के कारण पूरे जिले का पत्थर कारोबार पर काला बादल सा मंडरा रहा है। इन लोगों के कारण आम पत्थर व्यवसाय भी बंद हो रहे हैं।

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img