भागलपुर की लेडी ई-रिक्शा चालक पिंकी के हौंसले को सलाम

BHAGALPUR: भागलपुर में ई-रिक्शा चालक महिला को देख लगभग सभी यात्री

एक पल के लिए उसकी हिम्मत की सराहना करते हैं. सुल्तानगंज प्रखंड

अंतर्गत बाथ थाना क्षेत्र के नयागांव पंचायत स्थित उत्तर टोला ऊंचागांव

निवासी मजदूर अमरजीत शर्मा की 30 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी घर से ई-रिक्शा लेकर निकलती हैं और पूरे दिन मेहनत और इमानदारी के दम पर धन अर्जित करती हैं.
आत्मनिर्भर पिंकी महिलाओं के लिए प्रेरणा श्रोत हैं. पिंकी ने बातचीत के क्रम में अपनी स्थिति साझा करते हुए कि वो मुंगेर जिला के असरगंज थाना अंतर्गत ममई गांव की रहने वाली है. चार भाई-बहन में सबसे बड़ी है. वो पढ़-लिखकर कुछ बनना चाहती थी, लेकिन उसके पिता सुरेन शर्मा की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण आठवीं तक ही पढ़ाई कर सकी. वर्ष 2010 में उसकी शादी ऊंचागांव में अमरजीत से हो गई. यहां उसके पति के पास रहने के लिए अपनी जमीन भी नहीं है. उनके गोतिया ने रहने के लिए मौखिक रुप से कुछ जमीन दी है, जिसमें सास-ससुर सहित पति-बच्चों के साथ रहती है, पिंकी के चार बच्चे हैं. इनमें दो बेटी 10 वर्ष की वर्षा और सात वर्ष की रिया और दो पुत्र पांच वर्ष का शिवम और तीन वर्ष का सत्यम हैं.

कड़े संघर्ष और दृढ़ इच्छा शक्ति ने बनाया आत्मनिर्भर
आर्थिक तंगी के कारण आगे की पढ़ाई नहीं कर सकी. ऐसे में जब पहली पुत्री ने जन्म लिया तब फिर से कुछ करने की इच्छा जागृत हुई.
लेकिन पति की मजदूरी की राशि घर और बच्चों का भरण-पोषण में ही खत्म हो जाता था, तब खुद की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाकर डाक्टर-इंजीनियर बनाने का संकल्प लिया.
पिछले सात वर्ष से करहरिया, असरगंज और लखनपुर हाट में सब्जी बेचने लगी. और थोड़ा-थोड़ा कर राशि जमा कर रही हूं। पति भी दिल्ली में फर्नीचर का काम करता है. बीते वर्ष लॉक डाउन में हम दोनों की जमा पूंजी से एक ई-रिक्शा निकलवाया, जिसे प्रतिदिन चलाकर कभी सवारी बिठाकर तो कभी सब्जी ढोकर हर दिन 500 से लेकर 800 रुपये तक कमाई हो जाती है. फिलहाल अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में भेजती हैं लेकिन जल्द ही उन्हें अच्छे प्राइवेट स्कूल में भेजने की तैयारी है.

रिपोर्ट: अंजनी कुमार कश्यप

तो ऐसा होगा फ्यूचर स्मार्ट फोन?

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img