सम्राट ने कहा- मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष

195
सम्राट ने कहा- मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष
Advertisment

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम व बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर तीखा हमला किया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं इसलिए चुनाव में ऐसा बयानबाजी कर रहे हैं। कल जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर 20 सीट और हमें मिल जाती तो बीजेपी के सारे नेताओं को जेल में डाल देते। सम्राट ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को क्या बोलना है पहले वह समझ लें। तेजस्वी यादव ने अपनी जन संवाद यात्रा में जनता से कहा कि अगर हमारी सरकार बनती है तो हम 200 यूनिट बिजली फ्री देंगे। उसको लेकर सम्राट चौधरा ने कहा कि सपने देखने में क्या लगता है। सपना सबको देखना चाहिए, तेजस्वी यादव सपना देख रहे हैं।

Advertisment

यह भी पढ़े : मांझी का राहुल पर तंज, कहा- विदेश में जाकर फैला रहे हैं नैरेटिव, हैं देशद्रोही

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Advertisement