Samsung ने लॉन्च किया सस्ता Galaxy A17 4G स्मार्टफोन, जानिए कीमत

213
Galaxy A17 4G
Samsung ने लॉन्च किया सस्ता Galaxy A17 4G स्मार्टफोन
Advertisment

Desk. Samsung ने अपनी लोकप्रिय Galaxy A सीरीज में एक नया और किफायती स्मार्टफोन Galaxy A17 4G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए Galaxy A17 5G के समान डिजाइन के साथ आता है, लेकिन इसमें केवल 4G कनेक्टिविटी दी गई है। फोन को खासतौर पर बजट सेगमेंट और पहली बार स्मार्टफोन यूज करने वालों को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है।

Advertisment

कीमत और वेरिएंट

Galaxy A17 4G को फिलहाल केन्या में KSH 22400 में लॉन्च किया गया है, जो कि भारतीय मुद्रा में लगभग 15000 रुपये बैठती है। यह फोन 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। वहीं इसका 5G वेरिएंट पहले से ही भारत में 18999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हो चुका है, जिसमें 6GB/8GB RAM और 128GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

Galaxy A17 4G के स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.7-इंच FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले, 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन
  • 90Hz हाई रिफ्रेश रेट
  • कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन

प्रोसेसर और मेमोरी

  • MediaTek Helio G99 चिपसेट
  • 4GB RAM + 128GB इंटरनल स्टोरेज
  • माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है

कैमरा सेटअप

  • ट्रिपल रियर कैमरा
  • 50MP प्राइमरी सेंसर
  • 5MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
  • 2MP मैक्रो सेंसर
  • फ्रंट कैमरा: 13MP सेल्फी शूटर

बैटरी और चार्जिंग

  • 5000mAh बैटरी
  • 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स:
  • Android 15 पर आधारित OneUI 7
  • ब्लूटूथ, WiFi, USB-C जैसे बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स

डिजाइन और परफॉर्मेंस में Galaxy A17 5G जैसा एक्सपीरियंस

Galaxy A17 4G का डिज़ाइन और स्क्रीन एक्सपीरियंस Galaxy A17 5G से काफी मिलता-जुलता है, जिससे यह फोन एक प्रीमियम फील देता है। हालांकि, 4G कनेक्टिविटी के चलते यह फोन लो बजट यूजर्स के लिए एक किफायती विकल्प बनता है। Samsung Galaxy A17 4G उन यूजर्स के लिए बेहतरीन डिवाइस साबित हो सकता है जो एक स्टाइलिश, परफॉर्मेंस-फ्रेंडली और लॉन्ग बैटरी लाइफ वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, वो भी 15000 रुपये के बजट में।

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates