Nalanda में सफाई कर्मियों ने किया हड़ताल, शहर में…

नालंदा: नालंदा के हरनौत नगर पंचायत में सफाई कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत कार्यालय के बहार धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि उनका वेतन समय पर नहीं मिलता है। इसके अलावा उनका प्रोविडेंट फण्ड का पैसा भी खाते से निकाल लिया जाता है। उन्हें इसका कोई रिकॉर्ड नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे बार बार इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने संवेदकों पर भी गंभीर आरोप लगाया और कहा कि संवेदक से वेतन की बात करने पर हटाने की धमकी देते हैं। वहीं मामले नगर पंचायत के अधिकारियों ने कुछ भी नहीं कहा। सफाई कर्मियों की हड़ताल की वजह से नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है, सड़कों पर गंदगी फ़ैल गई जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सफाई कर्मियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन और भी तेज किया जाएगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    जमीनी विवाद में हुई थी Property Dealer मुकेश की हत्या, पुलिस ने मुख्य अभियुक्त…

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

Nalanda Nalanda

Nalanda

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!