डिजिटल डेस्क : मेलबर्न में दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत अब भी आस्ट्रेलिया 310 रन पीछे। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड मेंं चल रहे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच के दूसरे का दिन खेल शुक्रवार को खत्म हो गया है और भारत ने 5 विकेट गंवाने के गंवा कर 164 रन ही जोड़े हैं। भारत अब भी आस्ट्रेलिया के स्कोर से 310 रन पीछे है। ऑस्ट्रेलिया ने ्अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे।
मेलबर्न में दुूसरे दिन के खेल में हावी रहा आस्ट्रेलिया
दूसरा दिन पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। कंगारू तीनों सत्र में भारतीय टीम पर हावी रहे। आखिरी सत्र में भारत की बल्लेबाजी के समय एक वक्त स्कोर दो विकेट पर 153 रन था। इसके बाद छह रन बनाने में ही टीम इंडिया ने तीन और विकेट गंवा दिए। यशस्वी जायसवाल का रन आउट होना टर्निंग पॉइंट रहा।
यशस्वी ने कोहली के साथ 102 रन की साझेदारी की। हालांकि, यशस्वी के रन आउट होते ही भारतीय पारी लुढ़क गई। वह 82 रन बना सके। इसके बाद विराट कोहली 36 रन बनाकर आउट हुए। फिर नाइट वाचमैन आकाश दीप भी खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए।

मेलबर्न में नहीं चल पाए भारतीय ओपनर, सस्ते में चलते बने दोनों सलामी बल्लेबाज
इससे पहले ओपनिंग करने उतरे कप्तान रोहित शर्मा तीन रन और केएल राहुल 24 रन बनाकर आउट हुए थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने दो-दो विकेट लिए। भारतीय सलामी जोड़ी आस्ट्रेलियाई आक्रमण के आगे नहीं टिक सकी। कुल मिलाकर टीम इंडिया के लिए दूसरा दिन अच्छा नहीं रहा।
एक समय उसकी बल्लेबाजी अच्छी चल रही थी लेकिन दिन का खेल खत्म होते-होते टीम इंडिया ने 164 रन पर पांच विकेट गंवा दिए. भारत अब भी ऑस्ट्रेलिया से 310 रन पीछे है। अच्छी बात ये है कि क्रीज पर ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा टिके हुए हैं और अभी नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर का आना बाकी है।

मेलबर्न के पाटा पिच पर विराट कोहली समेत सभी भारतीय धुरंधर बल्लेबाज हुए धराशायी
जिस पिच पर स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक लगाया, जिस पिच पर ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगा दिए और कंगारुओं ने 474 रन बना दिए, मेलबर्न की उसी पाटा विकेट पर विराट कोहली बुरी तरह फेल साबित हुए। विराट कोहली ने मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में 76 रन बनाए।
बड़ी बात ये है कि विराट एक बार फिर ऑफ स्टंप की बाहर की गेंद से छेड़छाड़ करते हुए आउट हुए। विराट कोहली का विकेट 43वें ओवर में गिरा। स्कॉट बोलैंड की जबरदस्त गुड लेंग्थ गेंद जो कि पांचवें स्टंप पर थी उसे विराट ने खेलने की कोशिश की और नतीजा गेंद ने उनके बल्ले का किनारा लिया और विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने आसान कैच लपक लिया।
विराट कोहली के आउट होने के बाद ये कहा जाने लगा कि इस खिलाड़ी से ये गलती यशस्वी जायसवाल के विकेट की वजह से हुई। 41वें ओवर में यशस्वी जायसवाल रन आउट हो गए थे। विराट कोहली के साथ एक गलतफहमी उन्हें ले डूबी। कमेंट्री कर रहे पूर्व क्रिकेटर्स ने भी ऐसा कहा कि उस विकेट के बाद विराट कोहली का ध्यान भंग हुआ और वो आउट हो गए।
Highlights


