पीएम के आगमन को लेकर राजभवन की सुरक्षा टाइट

पटना : राजधानी पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा की जबरदस्त पुख्ता इंतजाम किया गया है। पटना एयरपोर्ट से लेकर राजभवन और सीएम आवास तक सुरक्षा टाइट कर दी गई है। पटना में चप्पे-चप्पे जगहों पर पुलिस निगरानी रख रही है। बता दें कि देश के पहले पीएम नरेंद्र मोदी होंगे जो पटना में रोड शो करने वाले हैं।  इसके बाद प्रधानमंत्री राजभवन में ही आज विश्राम करेंगे।

GOAL Logo page 0001 11 22Scope News

आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी का आज राजधानी पटना में रोड शो होना है। प्रधानमंत्री रोड शो करने के बाद सीधे राजभवन पहुंचेंगे। पीएम मोदी आज रात्रि विश्राम यही करेंगे। पीएम मोदी के लिए आज रात में खाने की पूरी व्यस्था की गई है। पटना के सभी निर्धारित जगहों पर आज पीएम मोदी का रोड शो होगा। राजभवन के पास सुबह से ही सुरक्षा व्यस्था बढ़ा दी गई है।

पीएम मोदी रोड शो करने से पहले पटना हाईकोर्ट के पास बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर मल्यापर्ण करेंगे। उसके बाद शाम 6.45 बजे से रोड शो की शुरुआत होगी। रोड शो मंत्रोचारण और शंखनाद के साथ शुरू होगा। डाकबंगला से एग्जिबिशन रोड, भट्टाचार्य रोड, पिरमुहानी, कदमकुआं, ठाकुर बाड़ी रोड और बाकरगंज के बाद गांधी मैदान उद्योग भवन में रोड शो खत्म होगा।

यह भी पढ़े : Big Breaking : PM मोदी के रोड शो में शिरकत करेंगे CM नीतीश

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Patna National Red Run 4.0: पटना में 3 नवंबर को होगा...

Patna National Red Run 4.0: बिहार में HIV के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इससे जुड़े सामाजिक भेदभाव को खत्म करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नालंदा जिले के राजगीर खेल परिसर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 अंतरराष्ट्रीय रग्बी सेवेंस...

Bihar Cooperative Training Framework: 1.6 करोड़ लोगों को प्रशिक्षित करने की...

Bihar Cooperative Training Framework: बिहार में सहकारिता क्षेत्र को अधिक मजबूत, कुशल और रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए करीब 26 हजार सहकारी समितियों से जुड़े...