Gumla Murder : व्यापारी विनोद जाजोदिया हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा-रेकी की..घात लगाई..और मार डाला, तीन गिरफ्तार….

Gumla Murder : गुमला जिले के सिसई रोड में हुए दिनदहाड़े हुए चर्चित व्यापारी विनोद जाजोदिया हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुमला एसपी हरीश बिन जमां ने प्रेस वार्ता कर बताया कि व्यापारी की हत्या की साजिश रची गई थी और उसे बेहद योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया।

ये भी पढ़ें- Gumla Murder : दिनदहाड़े व्यवसायी की बीच सड़क पर काटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस… 

Gumla Murder : अपराधियों के पास से जब्त हथियार
Gumla Murder : अपराधियों के पास से जब्त हथियार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आंचल व्योम तिर्की, जूलियन मिंज उर्फ जूली और समीर टोप्पो के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि इन तीनों की विनोद अग्रवाल से पुरानी व्यक्तिगत रंजिश थी जिसको लेकर उनमें उबाल था। हत्या से पहले आरोपियों ने व्यापारी की रेकी कर उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई और फिर मौका पाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें- Giridih : दो पक्षों में हो रही लड़ाई के बीच तीसरे युवक का काट दिया गला… 

Gumla Murder : पुरानी रंजिश में की गई थी हत्या

Gumla Murder : जानकारी देते एसपी
Gumla Murder : जानकारी देते एसपी

साजिश के तहत व्यापारी जब दुकान से सामान लेकर वापस आ रहा था इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने सरेआम से रॉड से वारकर व्यापारी को मौत के घाट उतार दिया और फिर वहां से पैदल से चल निकले। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून से सना हुआ लोहे का रड भी बरामद कर लिया है, जिससे वारदात को अंजाम दिया गया था। छापामारी दल का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कर रहे थे, जिनके मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें- Khunti : तालाब ने दो मासूमों को निगला, नहाने के दौरानन डूबने से दो बच्चों की मौत… 

एसपी ने बताया कि जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और चश्मदीदों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और फिर एक विशेष टीम बनाकर सभी को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। पुलिस इस हत्याकांड को आपसी विवाद और बदले की भावना से प्रेरित मान रही है। फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश भी की जा रही है।

अमित राज की रिपोर्ट—

 

Saffrn

Trending News

Encroachment Action: रांची नगर निगम सख्त, Gift Deed जमीन पर कब्जा...

 रांची नगर निगम ने गिफ्ट डीड जमीन पर अतिक्रमण करने वाले बिल्डरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान किया है। दोषी पाए जाने पर...

Education Loan Boost: झारखंड में Guruji Student Credit Card योजना में...

 झारखंड सरकार ने गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। अब 15 लाख तक एजुकेशन लोन बिना मार्जिन मनी मिलेगा।Education...

Treasury Scam: 28 करोड़ घोटाले में बड़ा खुलासा, 17 साल नौकरी...

झारखंड ट्रेजरी घोटाले में बड़ा खुलासा। शंभु कुमार समेत आरोपियों ने जानबूझकर ट्रेनिंग नहीं ली ताकि अकाउंट सेक्शन में पकड़ बनाए रख सकें।Treasury Scam...

Bihar Politics Update: नीतीश कुमार की आखिरी Cabinet बैठक 14 अप्रैल...

बिहार में नई सरकार गठन की तैयारी तेज, 14 अप्रैल को नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक। भाजपा पर्यवेक्षक की मौजूदगी में नए मुख्यमंत्री...

Railway Chaos: सिपाही भर्ती परीक्षा में उमड़ी भीड़ से रांची स्टेशन...

सिपाही भर्ती परीक्षा के चलते रांची रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ी। स्पेशल ट्रेन न होने से यात्रियों को भारी परेशानी का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img