Indian Crossword लीग 12.0 में शाश्वत सालगांवकर लगातार दूसरी बार बने चैंपियन

इंडियन क्रॉसवर्ड लीग 12.0 में रचा इतिहास शाश्वत सालगांवकर लगातार दूसरी बार बने चैंपियन, रामकी कृष्णन और मधुप तिवारी बने संयुक्त उप विजेता

बेंगलुरु: भव्य, शानदार और रोमांचक मुकाबले के साथ इंडियन क्रॉसवर्ड लीग (IXL) के 12वें संस्करण का भव्य समापन हुआ। गोवा के शाश्वत सालगांवकर ने इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। चेन्नई के रामकी कृष्णन और नई दिल्ली के मधुप तिवारी को संयुक्त रूप से उप विजेता घोषित किया गया। यह ग्रैंड फिनाले अपनी तीव्रता और उत्कृष्टता के लिए लंबे समय तक याद रखा जाएगा। कार्यक्रम का संचालन ओचिन्त्य शर्मा ने किया गया वहीं डॉ सत्येन नाबर ने मुख्य निर्णायक की भूमिका निभाई।

कार्यक्रम को एक्स्ट्रा सी के कुशाग्र सिंह और रोबिन कुमार तथा विकास ग्लोबल के वेंकट और राजेश ने मंचित किया। IXL 12.0 की शुरुआत लिखित प्रीलिम्स से हुई, जिसमें 24 प्रतिभागियों ने निर्धारित समय के भीतर क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड ग्रिड हल करने का कौशल दिखाया। सटीकता और गति के आधार पर शीर्ष छह प्रतिभागियों का चयन किया गया, जिन्होंने मंच पर आयोजित अंतिम चरण में जगह बनाई।

IXL 12.0 के शीर्ष छह प्रतिभागी:

  • शाश्वत सालगांवकर – गोवा
  • रामकी कृष्णन – चेन्नई
  • मधुप तिवारी – नई दिल्ली
  • सोहिल भगत – बेंगलुरु
  • वेंकट राघवन एस – मुंबई
  • नारायण मंड्यम – मुंबई

रेरा के बिहार अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह, रेरा के बिहार के चेयरमैन राकेश सिंह, और सेवानिवृत आईपीएस एवं क्रॉसवर्ड एसोसिएशन ऑफ़ कर्नाटक के अध्यक्ष अमर पांडे, आईपीएस उमेश कुमार एवं आईपीएस सीमंत सिंह ने कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और IXL जैसे मंच की बौद्धिक और सांस्कृतिक महत्ता पर जोर दिया।

21 दिसंबर 2013 को लॉन्च हुआ इंडियन क्रॉसवर्ड लीग, आज भारत और दुनिया भर में बौद्धिक जुड़ाव और उत्सुकता का प्रतीक बन चुका है। एक दशक से अधिक समय से यह प्रतियोगिता प्रतिभागियों को क्रॉसवर्ड कला में गहराई तक जाने के लिए प्रेरित कर रही है। IXL 12.0 ने भारतीय क्रॉसवर्ड जगत में एक अमिट छाप छोड़ी है और आने वाले वर्षों में और भी बड़ी उपलब्धियों के लिए मंच तैयार कर दिया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    BPSC 70वीं अभ्यर्थियों के समर्थन में JDU, परीक्षा होगी रद्द?…

Indian Crossword Indian Crossword Indian Crossword Indian Crossword
Indian Crossword
Saffrn

Trending News

Assam Politics Update: सत्ता परिवर्तन के संकेत, Tea Garden Workers के...

असम दौरे पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चाय बागान श्रमिकों के मुद्दों को उठाया, कहा—जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में।Assam Politics Update रांची:...

Bihar Startup Success Story: युवा उद्यमियों की उड़ान, Startup Bihar योजना...

 बिहार के युवा स्टार्टअप गौरस और सेवासिटी ने Startup Bihar योजना की मदद से बनाई पहचान, 50 हजार यूजर्स तक पहुंचा लोकल बिजनेस।Bihar Startup...

Patna Crossword Winners 2026: ACAD Quiz में बिहार के खिलाड़ियों का...

 पटना के छात्रों ने ACAD Crossword प्रतियोगिता 2026 में स्कूल और कॉलेज श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया, देश-विदेश के प्रतिभागियों ने भी दर्ज...

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार...

 तेजस्वी यादव 5 अप्रैल को रांची में राजद नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठक, संगठन विस्तार और रणनीति पर होगा मंथन।Tejashwi Yadav Ranchi Visit...

1 करोड़ का इनामी माओवादी Prashant Bose का RIMS में निधन,...

Ranchi: रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। कुख्यात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य Prashant Bose (किशन दा) का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img