Shocking : एक महिला का एक दिन में 14 बार प्रसव, कैसे ! जानिए क्या है मामला…

Shocking

Koderma : कोडरमा में महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों का भी संस्थागत प्रसव कराया जाता है। सुनने में भले ही यह बात आश्चर्यजनक लग रही हो, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की जो कारनामा सामने आई है उससे कुछ ऐसा ही जाहिर हो रही है। बता दें कि संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए गए जननी सुरक्षा योजना के तहत 1400 रुपए की राशि महिलाओं के साथ-साथ कई पुरुषों के भी खाते में ट्रांसफर किए गए हैं और एक बड़े घोटाले की बात सामने आ रही है।

Shocking : महिला के बैंक खाते में 14 बार ट्रांसफर हुए 1400 रुपए

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कारनामा का यह मामला सतगावां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रसव के बाद महिलाओं को मिलने वाली 1400 रुपए की राशि का बंदर बांट किया जा रहा था। सतगावां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के क्लर्क अजीत कुमार अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर इस राशि का बंदर बांट कर रहे थे। मामले का खुलासा तब हुआ जब इस योजना की राशि एक दिन में एक ही महिला के बैंक खाते में 14 बार ट्रांसफर किए गए।

यानि एक ही महिला का एक दिन में 14 बार प्रसव हुआ हो गया। इसके अलावा खुद के बैंक अकाउंट और दूसरे पुरुषों के खाते में भी जननी सुरक्षा योजना की क्लर्क अजित कुमार के द्वारा राशि ट्रांसफर की जाती रही है। मामला पकड़े जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है और प्राथमिक तौर पर क्लर्क अजीत कुमार से स्पष्टीकरण मांगा है।

Shocking : उपायुक्त के निर्देश पर 5 सदस्यीय जांच टीम गठित

इसके अलावा उपायुक्त के निर्देश पर एक पांच सदस्यीय जांच टीम का भी गठन किया गया है, जो कल से मामले की जांच शुरू करेगा और उसकी रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपेगा। इधर, जननी सुरक्षा योजना की राशि महिलाओं के बजाय पुरुषों के खाते में जमा किए जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद प्रखंड के जनप्रतिनिधि भी उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। जिला परिषद सदस्य नीतू कुमारी ने मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। मामला पकड़े जाने के बाद से स्वास्थ्य केंद्र का क्लर्क अजित कुमार फरार हो गया है।

AI का इंसानों पर असर: नौकरी, पढ़ाई, सरकार और लोकतंत्र में...

पहिए ने इंसान के शरीर का बोझ हल्का किया, भाप के इंजन ने मांसपेशियों की ताकत को चुनौती दी और कंप्यूटर ने गणना का...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने ग्रामीण...