सिवान पुलिस को नशे के खिलाफ मिली बड़ी कामयाबी, 3 स्मैकर गिरफ्तार

सिवान : बिहार में नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कस रही पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सिवान जिला के मैरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर गांजा और स्मैक के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मैरवा-2 एसडीपीओ गोरी कुमारी को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ संदिग्ध युवक मादक पदार्थ की सप्लाई के उद्देश्य से घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की।

तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद हुए

तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद हुए। पुलिस ने मौके से तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम राजू अली, नबिबुल्लाह मियां और मिथुन राजभर है। इनलोगों के पास से 4.5 किलोग्राम गांजा, 60 पुड़िया स्मैक, तीन मोबाइल फोन, नगद 6500 रुपए बरामद किए गए।

Siwan Police 1 1 22Scope News

अपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपी राजू अली का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ मैरवा थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कई मामले पहले से दर्ज हैं। इसके अलावा अपहरण से जुड़े मामले में भी उसका नाम सामने आ चुका है। अन्य आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। लगातार हो रही कार्रवाई से साफ है कि बिहार पुलिस अब नशे के कारोबारियों के खिलाफ पूरी तरह सख्त मूड में है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Siwan Police 2 22Scope News

यह भी पढ़े : 64 लाख की अवैध शराब पर चला बुलडोजर, 91 कांडों की जब्त सामग्री विनष्ट…

रवि कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

बिहार में नई सरकार की गठन को लेकर हलचल तेज, 15...

पटना : बिहार में नई सरकार की गठन को लेकर राजधानी पटना में हलचल तेज हो गई है। 15 अप्रैल को नई सरकार का...

गिरीडीह में Mutton को लेकर हुआ बवाल, वर-कन्या पक्ष के बीच...

Giridih: झारखंड में शादियों का सीजन शुरु हो चुका है। शादी के कार्यक्रम से अलग-अलग तरह के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला...

Jharnet Profile Update: रांची पुलिस कर्मियों के लिए सख्त आदेश, 24...

 रांची में पुलिस कर्मियों को 24 घंटे में Jharnet प्रोफाइल अपडेट करने का आदेश, नहीं तो मार्च 2026 से वेतन और भत्ते पर रोक...

Encroachment Action: रांची नगर निगम सख्त, Gift Deed जमीन पर कब्जा...

 रांची नगर निगम ने गिफ्ट डीड जमीन पर अतिक्रमण करने वाले बिल्डरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान किया है। दोषी पाए जाने पर...

Education Loan Boost: झारखंड में Guruji Student Credit Card योजना में...

 झारखंड सरकार ने गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। अब 15 लाख तक एजुकेशन लोन बिना मार्जिन मनी मिलेगा।Education...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img