कटिहारः कोढ़ा थाना क्षेत्र का दीवानडी कामा माया स्थान के पास 1,400 सौ लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया.
बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी की बंगाल से पिकअप वैन से शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है. पुलिस ने प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पिकअप वैन सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया.


