मेरी हत्या की रची गयी थी साजिश- सरयू राय

Ranchi- पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और पूर्व मंत्री सरयू राय के बीच का विवाद थमता नहीं दिख रहा है, सिदगोड़ा, सूर्य मंदिर विवाद दोनों ओर से एक दूसरे को चुनौती दी जा रही है. बता दें कि कल ही दोनों के समर्थक आपस में भिड़ गये थें, दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई थी. कल की घटना के बाद उपायुक्त के द्वारा दोनों पक्ष के बीच बैठक आयोजित करवायी गयी.

इस बैठक में पूर्व सीएम रघुवर दास भी शामिल रहें, मौक पर रघुवर दास के द्वारा एडीएम और एसडीओ को कड़ी फटकार लगायी गयी. उनके द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जिला प्रशासन से आग्रह भी किया , लेकिन इस बीच उपायुक्त ने साफ कर दिया है कि किसी भी हालत में विवादित स्थल पर किसी कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जायेगी. उपायुक्त ने यह भी साफ कर दिया कि छठ पर्व के अवसर पर सामग्री का वितरण सहित अन्य सभी कार्यक्रम किए जाएंगे. लेकिन किसी भी पक्ष को सांस्कृतिक कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं होगी.

पूर्व मंत्री सरयू राय के आरोपों से मची सनसनी

इस बीच खबर मिल रही है कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए

पूर्व सीएम रघुवर दास के द्वारा किसी दूसरे स्थान की तलाश की जा रही है.

यहां बता दें कि यह पूरा विवाद भोजपुरी कलाकार इंदू सोनाली के कार्यक्रम को लेकर है.

दोनों पक्षों के द्वारा मारपीट के बाद आाज जमशेदपुर पहुंचे विधायक सरयू राय ने

टीएमएच पहुंचकर अपने समर्थकों का हालचाल जाना.

साथ ही कहा कि कल की घटना एक सोची समझी साजिश हैं.

मेरी हत्या की साजिश रही गयी है, लेकिन मैं यहां मौजूद नहीं था.

उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि वह सभी हमलावरों को गिरफ्तार करें.

नहीं तो शहर के हर गली और मुहल्ले में आरोपियों की तस्वीर लगायी जायेगी.

उपायुक्त के आवास में लोक आस्था का महापर्व छठ का आयोजन

गया में बार बालाओं के साथ अवैध हथियार के साथ हर्ष फायरिंग

राज्य के 22 जिलों के 226 प्रखंड सूखाग्रस्त घोषित, देखिए, पूरी सूची

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 26 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 26 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Bihar Food Processing Industry: बिहार में रोजगार के कितने नए अवसर...

Bihar Food Processing Industry, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश की तस्वीर बदल रही है। राज्य में खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) उद्योग निवेशकों की पहली...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027: सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027, पटना: बिहार के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले जिन विद्यार्थियों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) अब तक...