अंतरिक्ष से आया खास संदेश- भारतीय स्वतंत्रता दिवस के 75 साल पूरे होने की बधाई

नई दिल्ली : अंतरिक्ष से भारतीय स्वतंत्रता दिवस के लिए बधाई संदेश आया है.

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से यह संदेश भेजा गया है.

बता दें कि भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और

दुनिया के विभिन्न हिस्सों से बधाई व शुभकामना संदेश आने का सिलसिला जारी है.

इटली की अंतरिक्ष यात्री सामंथा क्रिस्टोफोरेटी ने भेजा वीडियो संदेश

इंटरनेशनल स्पेस सेंटर से इटली की अंतरिक्ष यात्री सामंथा क्रिस्टोफोरेटी ने

भारतीय स्वतंत्रता दिवस के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बधाई का वीडियो संदेश भेजा है.

जिसमें सामंथा ने कहा है कि ‘भारत को आजादी के 75 साल पूरे होने पर बधाई देते हुए खुशी हो रही है.’

इसरो को गगनयान मिशन की सफलता की शुभकामना

उन्होंने अपने संदेश में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की प्रशंसा करते हुए कहा है कि अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने इसरो के साथ मिलकर कई अंतरिक्ष व विज्ञान मिशन में काम किया है. गगनयान मिशन की सफलता की शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा है कि ‘नासा, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी और अन्य एजेंसियों की ओर से मैं इसरो को शुभकानाएं देना चाहती हूं क्योंकि यह गगनयान मिशन पर काम कर रहा है और इंसानों को अंतरिक्ष में भेजने के लिए तैयार है.’

इसरो ने साझा किया वीडियो

इसरो के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से 1 मिनट 13 सेकेंड के इस वीडियो को साझा किया गया है. जिसमें इटली की अंतरिक्ष यात्री सामंथा क्रिस्टोफोरेटी लाल टी शर्ट में दिख रही हैं. वे एक यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ईएसए की अंतरिक्ष यात्री हैं और इस समय अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर हैं.

Saffrn

Trending News

Assam Politics Update: सत्ता परिवर्तन के संकेत, Tea Garden Workers के...

असम दौरे पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चाय बागान श्रमिकों के मुद्दों को उठाया, कहा—जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में।Assam Politics Update रांची:...

Bihar Startup Success Story: युवा उद्यमियों की उड़ान, Startup Bihar योजना...

 बिहार के युवा स्टार्टअप गौरस और सेवासिटी ने Startup Bihar योजना की मदद से बनाई पहचान, 50 हजार यूजर्स तक पहुंचा लोकल बिजनेस।Bihar Startup...

Patna Crossword Winners 2026: ACAD Quiz में बिहार के खिलाड़ियों का...

 पटना के छात्रों ने ACAD Crossword प्रतियोगिता 2026 में स्कूल और कॉलेज श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया, देश-विदेश के प्रतिभागियों ने भी दर्ज...

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार...

 तेजस्वी यादव 5 अप्रैल को रांची में राजद नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठक, संगठन विस्तार और रणनीति पर होगा मंथन।Tejashwi Yadav Ranchi Visit...

1 करोड़ का इनामी माओवादी Prashant Bose का RIMS में निधन,...

Ranchi: रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। कुख्यात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य Prashant Bose (किशन दा) का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img