
नये साल की तैयारियों को लेकर पर्यटन निगम की खास तैयारी,मरीन ड्राईव से लेकर राजधानी वाटिका तक तैयारी पूरी
पटना : नये साल की तैयारियों को लेकर पटना में घुमने वालों का जोश हाई है। भीषण ठंड के बाबजूद अभी से सारी तैयारी चल रही है और नये साल के जश्न में वें कोई परेशानी नहीं चाहते।

राजधानी वाटिका और बुद्धा पार्क में तैयारियां लगभग पूरी
दर्शकों और घूमने वालों के मिजाज को समझ कर पर्यटन विभाग से लेकर उद्यान विभाग की तैयारियां अँतिम चरण में है। पटना के बड़े पार्कों राजधानी वाटिका और बुद्धा पार्क में दर्शकों की भीड़ को देखते हुये व्यवस्था चल रही है। राजधानी वाटिका में वाटर फॉउंटेन, वोट राईडिग, बलून के अंदर बैठने आदि की व्यवस्था को फुल प्रुफ किया जा रहा है। राजधानी वाटिका को आकर्षण फूलों से सजाया जा रह है। वहीं पटना के चिड़ियाघर में दर्शकों की संभावित वृद्धि को देखते हुये वैकल्पिक काउंटर भी शुरू करने पर विचार हो रहा है।
रंग बिरंगे लाईट्स से सजा मरीन ड्राईव
छुट्टियों में सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ने वाली प्रसिद्ध मरीन ड्राईव को भी रंग बिरंगे लाईट्स से सजाया गया है। बच्चों और युवा के मनोरंजन के लिये बोट राईडिंग और जहाज की व्यवस्था की गई है। जिसमें एक साथ परिवार के 15 लोग सवार हो कर गंगा की कल-कल धारा के बीच नये साल का मजा ले सकते है। वहीं मरीन ड्राईव पर डबल डेकर बस की भी व्यवस्था है जहाँ बस की खुली छत पर बैठ कर नये साल का जश्न मना सकते हैं। हार्स राईडिंग से लेकर मनोरंजन के कई इंतजाम किये गये हैं। वहीं सर्दी में लजीज गरमा गर्म व्यजनों को चखने के लिये अनके फूड कांउटर्स बने हैं।
पटना जिला प्रशासन द्वारा नये साल के जश्न में हुड़दंगियों और स्टंट बाईकर्स पर सीसीटीवी से कड़ी निगरानी रखने की बात कही गई है और ऐसे लोंगों को चुन्हित कर उनके ईलाज के लिये पुलिस की तैयारी पूरी हो गई है।
ये भी पढे : शादी को लेकर श्रेयसी ने कहा- सही समय आने पर किया जाएगा फैसला, सबको मिलेगा निमंत्रण…
Highlights




