बहादुरी का मिला सम्मान, 5 जवानों को SSP ने किया सम्मानित

गया : बीते बुधवार को जिले के शेरघाटी कोर्ट में बंदी के ऊपर गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों में से दो को पकड़ने वाले पांच बहादुर पुलिस जवानों को एसएसपी आशीष भारती ने प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर पूरी बहादुरी के साथ अदम्य साहस का प्रदर्शन करते हुए अपने कर्तव्य को निभाया है। उनकी बहादुरी और कर्तव्य परायणता की वजह से न केवल बंदी की जान बच गई बल्कि मौके पर वारदात को अंजाम दे रहे अपराधी भी पकड़े गए।

एसएसपी आशीष भारती ने कहा कि पुलिस के छह जवानों ने गोलीबारी की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों को पकड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सभी जवानों अपने बल बुद्धि का सामंजस्य बिठाते हुए अदम्य साहस का उदाहरण पेश करते हुए अपराधियों को पकड़ा है। अपराधियों का पीछा कर रहे जवानों को मालूम था कि उनके पास हथियार है। वे पुलिस से बचने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। बावजूद इसके सभी जवानों ने खदेड़ कर हथियार सहित दो अपराधियों को पकड़ लिया। इन पुलिस के जवानों के हौसले को देख अपराधी सहम गए और वे पकड़े गए। इन छह जवानों ने गया जिला पुलिस का मान बढ़ाया है। जिला पुलिस को ऐसे जवानों पर गर्व है।

वहीं, बहादुरी के लिए सम्मानित किए गए पुलिस के जवानों से दैनिक भास्कर ने जब यह पूछा कि सम्मान पत्र को आप लोग कैसे रखेंगे। इस सवाल के जवाब में एक जवान ने कहा कि यह समान पत्र हम छाती से लगा कर रखेंगे। यह सम्मान पत्र हमें अपने कर्तव्य बोध के प्रति जागरूक रखेगा। साथ ही समाज के प्रति हर पल हमारे कर्तव्य को याद दिलाता रहेगा।

यह भी पढ़े : अवैध सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, SSP ने की खुलासा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

 Bihar Green Mission: Marine Drive पर 1 लाख पेड़ लगाने का...

पटना मरीन ड्राइव पर 3 महीने में 1 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य, सम्राट चौधरी ने पर्यावरण संतुलन और ग्रीन कॉरिडोर योजनाओं की जानकारी...

 Bihar Land Reform: भूमि माफियाओं पर सख्ती तय, Vijay Sinha का...

बिहार में भूमि सुधार अभियान तेज, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मुंगेर में भूमि माफियाओं पर सख्त कार्रवाई और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का ऐलान...

Jharkhand Politics:  असम Election के बाद JMM-कांग्रेस में बढ़ा तनाव, सरयू...

Remove term: Jharkhand Poliअसम चुनाव के बाद झारखंड में JMM और कांग्रेस के बीच तनाव बढ़ा, सरयू राय ने बिना कांग्रेस नई सरकार बनाने...

Hazaribagh झंडा चौक हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; तलवार और...

Hazaribagh: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान शहर के हृदयस्थली झंडा चौक पर हुए सनसनीखेज अभिषेक कुमार हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।पुलिस...

नगर निकाय चुनाव में AJSU ने ही दिलाया ओबीसी को आरक्षण...

Jharkhand: झारखंड में ओबीसी आरक्षण का विषय एक बार फिर चर्चा में है। सुदेश महतो ने बतौर पंचायती राज मंत्री रहते हुए अपने कार्यकाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img