
छातापुर : मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के प्रदेश सचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रखंड के लालपुर निवासी डॉ. शक्तिनाथ झा का शनिवार रात आकस्मिक निधन हो गया। 74 वर्षीय डॉ. झा शनिवार रात करीब 08:30 बजे बाथरूम गए थे, इसी दौरान हृदयाघात से उनका निधन हो गया। रविवार सुबह से ही उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों की भीड़ जुटने लगी।
डॉ. झा कांग्रेस के प्रभावशाली और जनप्रिय नेता थे
स्थानीय लोगों के अनुसार, डॉ. शक्तिनाथ झा कांग्रेस के प्रभावशाली और जनप्रिय नेता थे। वे कई वर्षों तक मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के प्रदेश सचिव रहे और सामाजिक सेवा में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। सरल, सहज और मृदुभाषी स्वभाव के कारण वे आमजन में विशेष रूप से लोकप्रिय थे। उनके निधन से पूरे प्रखंड क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। वे अपने पीछे पत्नी सरोजनी देवी, पुत्र कौशल झा, पंसस बिमल झा, गौतम झा एवं पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
उनके पैतृक आवास के समीप तालाब किनारे पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया
रविवार को उनके आवास के समीप तालाब किनारे पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान माहौल गमगीन रहा। उनके निधन पर मजहरूल ह, अकिल अहमद, शालिग्राम पांडेय, सरयूग प्रसाद मंडल, अयोध्या प्रसाद सिंह, प्रमोद चंद बोथरा, गौरीशंकर भगत, जय कुमार भगत, मदन श्रीवास्तव, शेख जईम, अजय कुमार सिंह, अमरेंद्र नारायण उर्फ मुन्ना सिंह और राजेंद्र बहरखेर सहित अन्य ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
यह भी पढ़े : मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा- बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर ने रचा इतिहास, केसर तकनीक को मिला पेटेंट…
Highlights




