
कद्दावर शिक्षक नेता बृजनंदन शर्मा का निधन, परिवार में पुत्र है पूर्व सांसद तो पौत्र है विधायक
पटना : बिहार शिक्षकों के न्याय के लिये हमेशा मुखर और समर्पित रहने वाले कद्दावर शिक्षक नेता बृजनंदन शर्मा का निधन की खबर है। स्व. शर्मा अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। शिक्षक नेता का संस्कार पटना के दीघा घाट में किया जायेगा। प्राथमिक शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई के लिये वे हमेशा मुखर रहे हैं। उनके सुपुत्र अरूण कुमार जहानाबाद से सांसद रह चुके है। जबकि उनके दो पौत्र रोमित कुमार(अतरी विधानसभा) और ऋतुराज कुमार (घोसी) से वर्तमान में विधायक है।
हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष स पूर्व मंत्री संतोष सुमन ने निधन पर जताई संवेदना
शिक्षक नेता ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह हम नेता अनिल कुमार सिंह के सरकारी आवास 15 हार्डिग रोड पर अंतिम सास ली। शिक्षक नेता के निधन पर हम नेता सह बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रहे संतोष सुमन ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।उन्होंने कहा कि शिक्षक नेता की मौत समाज के लिये एक बड़ी क्षति है जिसकी भऱपाई निकट भविष्य में नही की जा सकती है।
ये भी पढे : शहर के बाद अब गांव में भी जमीन होगी महंगी, 13 साल बाद गांवों के सर्किल रेट बढाने की तैयारी में बिहार सरकार
Highlights




