दिल्ली में अमित शाह से मिले सुदेश महतो, विधानसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा!

रांची. झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव के बीच आज दिल्ली में आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों नेताओं के बीच झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। बता दें कि इस चुनाव को लेकर एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है। हालांकि बताया जा रहा है कि इससे आजसू प्रमुख खुश नहीं है।

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने भी अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 66 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। इसमें बाबूलाल मरांडी और चंपई सोरेन समेत कई बड़े चेहरे को टिकट दिया गया है। वहीं एनडीए की आजसू ने भी अपनी पहली सूची जारी कर दी है। अजसू ने पहली सूची में आठ उम्मीदवारों को टिकट दिया है।

आजसू ने जिन आठ उम्मीदवारों को टिकट दिया है, उनमें सिल्ली से सुदेश कुमार महतो, रामगढ़ से सुनिता चौधरी, गोमिया से लंबोदर महतो, लोहरदगा से नीरू शांति भगत, जुगसलाई से रामचंद्र सहिस, मांडू से निर्मल महतो, ईचागढ़ से हरेलाल महतो और पाकुड़ से अजहर इस्लाम को टिकट दिया गया है।

वहीं एनडीए में सीट शेयरिंग की घोषणा झारखंड बीजेपी और आजसू की संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गयी थी। इसमें आजसू को 10, जदयू को दो और एक सीट लोजपा को दी गयी। शेष 68 सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ेगी। इस दौरान आसम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्य बाबूलाल मरांडी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो और सीपी चौधरी के साथ अन्य नेता भी मौजूद थे।

दो चरण में झारखंड में विधानसभा चुनाव

बता दें कि, महाराष्ट्र के साथ झारखंड में भी विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। झारखंड में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी और यहां भी काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। दोनों राज्यों में विधानसभा का परिणाम में 23 नवंबर को आएगा।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!