बिजली समस्या को लेकर सुदेश महतो ने सीएम हेमंत को लिखा पत्र

रांची : बिजली समस्या- झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष

सुदेश कुमार महतो ने राज्य में हो रही बिजली की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है.

उन्होंने कहा कि लोडशेडिंग की वजह से जनजीवन प्रभावित हो गया है.

मौजूदा हालात के मद्देनजर बिजली की व्यवस्था में सुधार को लेकर

अब तक के सरकारी प्रयास निराशाजनक हैं. जबकि ऊर्जा मंत्रालय आपके अधीन है.

8 से 12 घंटे की हो रही बिजली कटौती

सुदेश महतो ने पत्र के माध्यम से कहा कि राज्य में बिजली की हो रही भारी लोडशेडिंग से जनजीवन मुश्किलों में पड़ा है.

सबसे विकट स्थिति ग्रामीण इलाकों में है. ग्रामीण इलाकों में 8 से 12 घंटे तक की बिजली कटौती हो रही है.

लोड शेडिंग को लेकर पारदर्शी निर्णय अथवा सरकुलर भी नहीं जारी किए गए हैं.

और न ही उपभोक्ताओं को आधिकारिक तौर पर जानकारी दी जा रही है कि किस फीडर से कितने घंटे

और कब बिजली की कटौती होगी. बार-बार बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं.

बिजली कटौती से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

उन्होंने कहा कि इस संकट से निपटने की सरकार की कार्य योजना और तैयारियों के अभाव में जनप्रतिनिधियों

को भी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है. बिजली कटौती की वजह से पढ़ाई-लिखाई, खेती सिंचाई,

व्यापार और इलाज के क्षेत्र में प्रतिकूल स्थिति का सामना करना पड़ रहा है.

इससे विकास और आर्थिक प्रगति भी प्रभावित हुआ है.

बिजली समस्या: जेबीवीएनएल ने की 500 करोड़ की मांग

सुदेश महतो ने कहा कि खबरों के मुताबिक 15 अक्तूबर से ही लगातार झारखंड को अतिरिक्त बिजली खरीदने पर रोक है.

जेबीवीएनएल ने बकाये भुगतान के लिए सरकार से 500 करोड़ की मांग की है.

सरकार इस संकट पर गंभीरता दिखाये और कम से कम पीक आवर में लोड शेडिंग की समस्या से निजात दिलाये.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img