Nalanda में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

नालंदा : नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के मुरौरा डीह गांव में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है। मृतका की पहचान मोनू यादव की पत्नी 22 वर्षीय रूनी देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के रिश्तेदारों ने बताया कि पिछले दो वर्षों से सास-ससुर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पिछले चार दिनों से मारपीट की घटनाएं बढ़ गई थीं। रूनी ने कई बार अपने परिवार को फोन कर इसकी जानकारी दी थी, लेकिन परिवार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। आपको बता दें कि घटना से कुछ दिन पहले, रूनी ने अपने भाई सोनू यादव को फोन कर मदद मांगी थी और मायके जाने की इच्छा जताई थी। जब उसका भाई उसे लेने आया, तो सास-ससुर ने उसे जाने से रोक दिया। परिजनों का आरोप है कि जब वे सूचना मिलने पर गांव पहुंचे, तो रूनी का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।

उन्होंने ससुराल पक्ष पर मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, रूनी की शादी 2017 में हुई थी। उसका पति ट्रक चालक है और उनका एक तीन वर्षीय बेटा भी है। रूनी के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।

यह भी पढ़े : Breaking : EOU ने वाहन मालिक मुकेश को किया गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img