कोरोना देश में:दिल्ली से लौटे केरल के गवर्नर पॉजिटिव पाए गए, पश्चिम बंगाल के पर्यटन मंत्री भी संक्रमित

केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। शनिवार को उनके ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी गई। ट्वीट में राजभवन के पीआरओ ने लिखा कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा है कि मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। मैं उन सभी से गुजारिश करता हूं, जो पिछले सप्ताह दिल्ली में मेरे संपर्क में थे।

राज्यपाल शुक्रवार सुबह ही दिल्ली से लौटे थे। केरल में इस समय 83,324 एक्टिव केस हैं। यहां कोरोना से 1640 मौतें हो चुकी हैं। पश्चिम बंगाल के पर्यटन मंत्री गौतम देब भी संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देश में कोरोना के केस में फिर एक बार बढ़ोतरी देखी जा रही है। शुक्रवार को एक्टिव केस में 4 हजार 597 की कमी दर्ज की गई, लेकिन यह 33 दिन में सबसे कम है। इससे कम गिरावट 4 अक्टूबर को 2 हजार 860 रही थी। देश में शुक्रवार को 49 हजार 851 नए मरीज मिले, 53 हजार 795 ठीक हुए और 576 की मौत हो गई। कुल केस 84 लाख 60 हजार 885 हो गए हैं। आज यह आंकड़ा 85 लाख के पार हो सकता है।

एक्टिव केस अब 2-3 राज्यों में नहीं, बल्कि 15 राज्यों में बढ़ रहे हैं। सबसे बुरी हालत दिल्ली की है। यहां पिछले 15 दिनों में 11 बार एक्टिव केस बढ़े हैं। शुक्रवार को यहां रिकॉर्ड 7178 मरीज मिले। अब कुल 4.2 लाख मामले सामने आ चुके हैं। 64 और मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 6833 हो गई है।

इसके अलावा उत्तरप्रदेश, तेलंगाना, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, अंडमान निकोबार, मिजोरम, दादरा एवं नगर हवेली, लद्दाख, मेघालय, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा और पंजाब में भी एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में इन राज्यों में चार हजार से ज्यादा मामले बढ़े हैं।

कोरोना अपडेट्स

  • राज्यसभा सांसद और बिहार में कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल कोरोना पॉजिटिव हो गए।
  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर और BJP सांसद गौतम गंभीर भी आइसोलेट हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि उनके घर में कोरोना का केस मिला है। हालांकि, अभी गंभीर की रिपोर्ट नहीं आई है।
  • दिल्ली में 24 घंटे में 7 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। पिछले दो सप्ताह से दिल्ली में रोजाना 4000 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं।
  • दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर में पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं। दिल्ली में अभी 7231 कोरोना बेड भरे हुए हैं, 8572 खाली हैं। हम सरकारी अस्पतालों में बेड बढ़ा रहे हैं, प्राइवेट अस्पतालों से भी ऐसा करने को कहा है।
Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img