
पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है। खबर बड़ी होने के साथ ही राज्य के शिक्षकों के लिए राहत भरी भी है। शिक्षा विभाग के द्वारा जारी आदेश के अनुसार ईद और रामनवमी के दिन प्रशिक्षण कर रहे शिक्षकों की छुट्टी रद्द कर दी गई थी। मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संज्ञान लेते हुए अवकाश की घोषणा कर दी है।
यह भी पढ़ें- रामनवमी के मद्देनजर PATNA डीएम ने महावीर मंदिर में तैयारी का लिया जायजा
मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद शिक्षा विभाग की तरफ जारी सूचना के अनुसार राज्य में रामनवमी और ईद के दिन छुट्टी रहेगी। जारी आदेश के अनुसार ईद के लिए 10 और 11 अप्रैल को राज्य में छुट्टी रहेगी वहीं रामनवमी के अवसर पर 17 अप्रैल को भी छुट्टी रहेगी। शिक्षा विभाग की तरफ से जारी छुट्टी का आदेश प्रशिक्षण कर रहे शिक्षकों के लिए भी लागू होगा।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
TEACHERS
TEACHERS
Highlights




