T20 World Cup 2026 की उलटी गिनती शुरू हो गई है. टी20 विश्व कप 2026 को ध्यान में रखते हुए BCCI ने टीम इंडिया ने स्क्वाड का एलान भी कर दिया है. क्रिकेट का यह महाकुंभ साल 2026 के फरवरी महीने में शुरू होने जा रहा है. जिसमें अब केवल दो महीना ही शेष रह गए हैं. टी20 विश्व कप 2026 टूर्नामेंट फरवरी और मार्च में खेला जाएगा. टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होनी है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, BCCI ने इस टूर्नामेंट के लिए भारत की 15 सदस्यीय क्रिकेट टीम का एलान कर दिया है. सूर्यकुमार यादव 2026 टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के कप्तान होंगे. शुभमन गिल को इस टूर्नामेंट में जगह नहीं मिली है.
T20 World Cup 2026 के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम
- 4 बल्लेबाज- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह
- 2 विकेटकीपर- संजू सैमसन (विकेटकीपर) और ईशान किशन (विकेटकीपर)
- 4 ऑलराउंडर- शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल
- 3 तेज गेंदबाज- अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा
- 2 स्पिन गेंदबाज- कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती

T20 World Cup 2026: शुभमन गिल को नहीं मिली टीम में जगह
जारी की गई भारत की 15 सदस्यीय टीम में सलामी युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को जगह नहीं मिली है. इस लिस्ट में जितेश शर्मा का नाम भी नहीं है. वहीं शुभमन गिल के गैर मौजूदगी में अक्षर पटेल को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है. इस लिस्ट में दो नए नाम ईशान किशन और रिंकू सिंह को टीम में जगह मिली है. हाल ही में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में ईशान किशन झारखंड टीम की कप्तानी करते हुए नजर आए थे. इनकी कप्तानी में पहली बार झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी को अपने नाम किया है. वहीं सभी मुकाबलों में ईशान किशन ने भी कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए सबसे अधिक 500 से ज्यादा रन बनाए थे.
T20 World Cup 2026: टूर्नामेंट में 20 टीमें खेलती आएगी नजर
होने वाले टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में कुल 20 टीमें आपस में मैच खेलते आएंगे. इन टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है. भारत और पाकिस्तान को ग्रुप-ए में जगह दी गई है. दो चीर प्रतिद्वंदी टीम के अलावा इस ग्रुप में यूएसए, नामीबिया और नीदरलैंड्स को जगह मिली है. सभी मुकाबले भारत और श्रीलंका के स्टेडियम में खेले जाएंगे. अगर पाकिस्तान फाइनल में नहीं प्रवेश करता है तो फिर खिताबी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. पाकिस्तान की टीम अपने मैच श्रीलंका में खेलेगी. अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल और फाइनल में जाता है तो उसके नॉकआउट मैच श्रीलंका में ही खेले जाएंगे.
T20 World Cup 2026: भारत का शेड्यूल
- 7 फरवरी- यूएसए के खिलाफ मैच
- 12 फरवरी- नामीबिया के खिलाफ मैच
- 15 फरवरी- पाकिस्तान के खिलाफ मैच
- 18 फरवरी- नीदरलैंड के खिलाफ मैच
Ranchi GST Annual Return: दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, जीएसटीआर-9, जीएसटीआर-9सी अपडेट
Highlights


