मुजफ्फरपुरः सदर अस्पताल में एक किशोरी की मौत पर परिजनों ने जम कर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि पूरी रात डॉक्टर की खोज में अस्पताल में भागदौड़ करते रहे, लेकिन कोई डॉक्टर नहीं मिला और आज सुबह किशोरी की मौत हो गई। मौत से नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
मृतिका के पिता सूरज सहनी ने बताया कि शाम को किशोरी की तबीयत खराब होने लगी, निकट के एक कंपाउंडर से दिखाया तो डायरिया की जानकारी मिली। इसके बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन वहां सिर्फ सलाईन चढ़ाया गया, बाद में वार्ड में भर्ती किया गया, लेकिन रात 10 बजे से किशोरी की तबियत बिगड़ने लगी। उसके बाद डॉक्टर की खोज में पूरा हस्पताल का चक्कर लगाता रहा, लेकिन कोई डॉक्टर या नर्स नहीं मिला। सुबह बच्ची में बच्ची ने दम तोड़ दिया। अस्पताल कर्मियों ने शव को उठाकर एम्बुलेन्स में रख दिया और कहा कि ज़ल्दी से लेकर के जाओ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


