पटना : केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर सत्ता पक्ष के नेता सवाल उठा रहे हैं। बिहार सरकार के पर्यावरण मंत्री व राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अमित शाह पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार में दंगा फसाद करने अमित शाह आ रहे हैं। तेजप्रताप यादव ने कहा कि महागठबंधन सरकार के कामों में बाधा पहुंचाने बिहार आ रहे हैं। बिल्ली की तरह रास्ता काटने आ रहे हैं। तेजप्रताप ने कहा कि अमित शाह के बिहार आने से इंडिया गठबंधन के वोट पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
आफताब आलम की रिपोर्ट







