पटना : लोकसभा चुनाव-2024 का बिगुल बच चुका है। देश की सभी पार्टियां चुनाव रंग में आ गई है। साथ ही पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। वहीं दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया चल रही है जो कल यानी चार अप्रैल को खत्म हो जाएगी। इस बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। चुनाव प्रचार और अपने उम्मीदवार के नॉमिनेशन में भाग लेने के लिए बिहार में विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पूर्णिया के लिए निकल गए हैं।
पूर्णिया रवाना होने से पहले तेजस्वी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर बयान देते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी बिहार आ रहे है तो चुनाव प्रचार में आ रहे हैं। वो तो लगातार परिवारवाद के बारे में वह बोलते रहे हैं। लेकिन पहली चुनावी जनसभा की शुरुआत ही वह परिवारवाद के उम्मीदवार से कर रहे हैं जो कि उनके उम्मीदवार हैं। कथनी और करनी में भारी अंतर है। तेजस्वी ने कहा कि इस बार लगातार एनडीए खेमे से सबसे ज्यादा टिकट परिवार के सदस्यों को दिया गया। चुनाव में तो सब लोग आएंगे और जाएंगे। लेकिन उनको बताना पड़ेगा कि बिहार के लिए क्या किया। उन्होंने बिहार को सिर्रफ चूना लगाया।
तेजस्वी ने आगे कहा कि 39 सांसदों को जीताकर बिहार की जनता ने भेजा अपने लोकसभा क्षेत्र में उनके सांसदों ने क्या किया जरा जनता को बतायें। बीजपी में जिस तरह सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया। बीजेपी में जितने भी नेता गए उनका ईडी और सीबीआई ने केस क्लोज कर दिया। जो भाजपा में जाता है उसे पर मुकदमा बंद हो जाता है। केस बंद हो जाता है। हम अपने प्रत्याशी के लिए पूर्णिया जा रहे हैं और हमें पूरा विश्वास है कि बीमा भारती भारी मतों से चुनाव जीतेंगी।
वही इस दौरान तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा की किसी के माई के लाल में दम नहीं है की कोई संविधान को खत्म कर देगा। वहीं पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के कैंसर की खबर पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग सब भगवान प्रार्थना करते हैं कि जल्द से जल्द ठीक हो और हमारा पूरा स्नेह इस समय में सुशील मोदी के साथ में है और उनके परिजनों को साथ है।
यह भी पढ़े : तेजस्वी यादव के आवास पर सभी विधायकों की बैठक
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
विवेक रंजन और अविनाश सिंह की रिपोर्ट


