पटना : दिल्ली निकले तेजस्वी- बिहार के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव इंडिया गठबंधन के को-ऑर्डिनेशन कमेटी के मीटिंग में भाग लेने के लिए पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। पटना एयरपोर्ट पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पहली मीटिंग है। बैठक बुधवार की शाम में होगा जो भी बात होगी अपनी राय हम रखेंगे।
दिल्ली निकले तेजस्वी
वहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खिलाफ नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले पर तेजस्वी यादव ने कहा कि ये पहले भी किया है अभी भी कर रहे हैं। ऐसा तो पहली बार हुआ है कि चार्जशीट के बाद भी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में दोबारा उसे व्यक्ति का नाम लिया गया हो। यह सब बेकार की बातें हैं। हमलोग अपनी बात कोर्ट में रखेंगे।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट
I.N.D.I.A गठबंधन के लिए बनी कोऑर्डिनेशन कमेटी, पवार, तेजस्वी व ललन को मिली जगह
Highlights







