‘बिहार के इतिहास को समझने की कोशिश करें तेजस्वी’

पटना : विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के द्वारा ‘लॉ एंड ऑर्डर’ पर उठाए गए सवाल पर कहा सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार के इतिहास को समझने की कोशिश करें। बिहार के अंदर अपराधियों को संरक्षित करने का काम किसी एक पार्टी ने किया वह राष्ट्रीय जनता दल ने किया है। यदि किसी एक नेता ने अपराधियों को महिमा मंडित किया उस नेता का नाम लालू प्रसाद यादव है। यदि किसी मुख्यमंत्री के राज्य में मुख्यमंत्री आवास से अपराधियों का डील होता था तो दो मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी का नाम आता है।

मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि किसी सरकार के बारे में हाईकोर्ट की टिप्पणी देखी जाए तो राजद की सरकार के संदर्भ में ही टिप्पणी था कि यहा जंगलराज है। जिसके ऊपर इतने सारे आरोप लगे हैं उसको अपने गिरबान में झांक कर देखना चाहिए।बिहार को अभी भी अपराधियों को आगे राजनीतिक रूप से बढ़ाने में राजद कहीं भी पीछे नहीं है। लोकसभा चुनाव में ही उन्होंने जैसे उम्मीदवारों को उतारा वह सब को मालूम है। कैसे-कैसे अपराधियों को टिकट दिया है। जो अपराधियों को राजनीति में आगे लाना चाहता है उसको अपने गिरबान में झांककर देखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इनको अपने पिताजी के इतिहास को पूरा पढ़ना चाहिए। लालू और उनके माताजी के समय में जो-जो होता था उसी के चलते पूरे बिहार की छवि खराब हुई। लालू यादव के कारण एक समय में बिहारी कहलाने में शर्म की बात होती थी। लालू यादव के कारण नौकरी तलाशने के लिए बिहारी को दूसरे राज्य में जाना पड़ता था। एक समय था कि बिहार में 18 साल के ऊपर होने पर रोजगार और काम धंधा का कोई आशा ही नहीं रहता था। लालू यादव ने पूरे बिहार को बेरोजगार बनाया।

यह भी देखें :

राहुल गांधी के द्वारा जाति आधारित गणना पर उठाए गए सवाल पर मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि वह वहीं कह रहे हैं जो बिहार में एनडीए की सरकार ने किया। मैं भी उस सरकार में मंत्री था, वही सारी बातें कर रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सब लोगों ने जनगणना का काम किया। सामाजिक रूप से जानकारी लिए आर्थिक रूप से जानकारी ली इस चीज को कह रहे हैं। उनके पूर्वजों का इतने दिनों तक देश में राज रहा कांग्रेस पार्टी ने राज किया। कांग्रेस पार्टी को इतने दिनों तक होश क्यों नहीं आया, होश तब आया जब एनडीए इस काम को लेकर आगे बढ़ा।

यह भी पढ़े : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले मंगल पांडे, बिहार को लेकर हुई बात

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img