रांचीः तीन दिवसीय यात्रा पर झारखंड पहुंचे तेजस्वी यादव ने मांदर की थाप पर झुम झारखंड की राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत करने का संदेश दे दिया है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि झारखंड में लालू यादव का संदेश पहुंचाने आया हूं, अब वे झारखंड में राजद के संगठन विस्तार पर खुद नजर रखेंगे. राजद का जहां-जहां भी जनाधार रहा है, उसे फिर से मजबूत किया जायेगा. तेजस्वी यादव अब हर महीने दो दिन झारखंड में ही गुजारेंगे. राजद कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संकेत देते हुए कहा कि वे गणेश परिक्रमा करने वालों से खुश नहीं होते, कुछ लोग सिर्फ पद के लिए पीछे-पीछे घुम रहे हैं, लेकिन जो काम करेगा, जनता के बीच जाएगा, जनता की समस्याओं को सुनेगा, उसी को पार्टी संगठन में जगह दी जाएगी. एक समय था कि राजद सरकार बनाने और बिगाड़ने का काम करती थी, पार्टी का वह रुतबा फिर से कैसे वापस लाया जाय, इस पर काम किया जा रहा है.
भाजपा को अब महंगाई डायन नहीं भौजाई नजर आने लगी है
तेजस्वी यादव ने कहा कि झारखंड से साथ केन्द्र सौतेला व्यवहार कर रही है. केंद्र सरकार न तो झारखंड का सम्मान करती है और न ही उसका वाजिब अधिकार देती है. मोदी सरकार सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि अब तो अच्छे दिन का नारा भाजपा वाले भी भूल गए. हालात यह है कि प्रधानमंत्री हीरो-हीरोइनों से मिल सकते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री को इस देश के लिए खुन-पसीना बहाने वाले किसानों से मिलने का समय नहीं है. यह वही मंहगाई डाइन है, जिससे भाजपा परेशान रहने थी, लेकिन यही मंहगाई अब भाजपा की भौजाई बन गई. देश का कोई भी वर्ग भाजपा की नीतियों से खुश नहीं है, भाजपा सिर्फ तोड़ने का काम करती है. लालू प्रसाद की शख्शियत से भाजपा परेशान एक साजीश के तहत फंसाया गया.

झारखंड की राजनीति में अब कभी भाजपा की वापसी नहीं होगी
तेजस्वी यादव ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि भाजपा कभी झारखंड की सत्ता में दुबारा नहीं आएगी. राजद के जनाधार में बदलाव का संकेत देते हुए कहा कि आरजेडी कोई एमवाई पार्टी नहीं, बल्कि ए टू जेड की पार्टी है.
रिपोर्टः शाहनवाज
विष्णुपद मंदिर विवाद पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का बयान, बड़का झूठा पार्टी है भाजपा
Highlights




