Tejashwi Yadav Marriage : जल्‍द शादी के बंधन में बंधेंगे तेजस्वी, दिल्ली में होगा सगाई समारोह

447
Advertisment

पटना : राजद नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की शादी पक्की हो गई है. तेजस्वी यादव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सगाई यानी रिंग सेरेमनी कल गुरुवार को दिल्ली में होने वाली है.

Advertisment

बताया जा रहा है कि इस समय पूरा लालू परिवार दिल्ली में है. तेजस्वी, तेज प्रताप लालू के साथ दिल्ली में हैं. वहीं, राबड़ी देवी और मीसा भारती भी मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि सगाई में सिर्फ 50 खास रिश्तेदार शामिल होंगे.

लालू यादव के 7 बेटी और 2 बेटे हैं. तेजस्वी यादव (32 साल) सबसे छोटे हैं. हालांकि, तेजस्वी यादव को लालू यादव का राजनीतिक वारिस भी माना जाता है. लालू की गैरमौजूदगी में वे ही पार्टी से जुड़े सभी फैसले लेते रहे हैं. अभी तेजस्वी बिहार में विपक्ष के नेता भी हैं.

बिहार के उप मुख्यमंत्री भी रहे हैं तेजस्वी

तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से विधायक हैं. वे 2015 से 2017 तक बिहार के उप मुख्यमंत्री भी रहे हैं. तेजस्वी क्रिकेट भी हाथ अजमा चुके हैं. वे आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम से खेल चुके हैं. वे झारखंड क्रिकेट टीम का भी हिस्सा रहे हैं.

बड़े भाई तेज प्रताप का हुआ तलाक

तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप की शादी 2018 में हुई थी. उनकी शादी चंद्रिका राय की बेटी एश्वर्या से हुई थी. हालांकि, शादी के कुछ महीनों बाद ही तेज प्रताप ने कोर्ट में तलाक की अर्जी  दे दी थी. तेज प्रताप और एश्वर्या ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए थे. हाई वोल्टेड ड्रामा के बाद अब दोनों का तलाक हो चुका है.

क्या वाकई तेजस्वी की ‘लेडी लक’ हैं राजश्री

Advertisement