बोचहां जाने से पहले तेजस्वी यादव ने बीजेपी और जदयू को सुनाई खरी खोटी

पटना : बोचहां जाने से पहले तेजस्वी यादव ने बीजेपी और जदयू को सुनाई खरी खोटी- नेता प्रतिपक्ष

तेजस्वी यादव बोचहां उप चुनाव के प्रचार के लिए पटना से रवाना हो गए.

बोचहां जाने से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किस मुद्दे पर लोगों से वोट मांगती है.

राज्य में और देश में महंगाई बेरोजगारी चरम सीमा पर है.

हमें पूरा विश्वास है कि हमें सभी तबके के लोगों का समर्थन मिल रहा है और मिलेगा.

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर कहा कि जिस में मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमें आश्चर्य है कि हमारे कई उम्मीदवार जीत रहे थे, लेकिन हार गए. इस पर उन्होंने कहा कि आप चुनाव में देखें कई उनके लोग उन्हीं के उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़े और उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की. इसका मतलब है उनका पार्टी में कोई कंट्रोल नहीं रह गया है. हमारे उम्मीदवार के खिलाफ अगर हमारे लोगों ने चुनाव लड़ा है तो हमने कार्रवाई की है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष के संसदीय क्षेत्र में जदयू चुनाव हार गया. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव क्षेत्र में बीजेपी चुनाव हार गई, आखिर क्या बात करती है ये पार्टियां.

रिपोर्ट : शक्ति

थर्ड फ्रंट से बीजेपी पर नहीं पड़ेगा कोई असर- दीपक प्रकाश

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img