तेज के आरोप पर तेजस्वी का पलटवार, कहा- लालू प्रसाद के व्यक्तित्व से मेल नहीं खाता ये बयान

290
Advertisment

पटना : अपने बड़े भाई तेजप्रताप यादव के बयान से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार फजीहत झेल रहे हैं. लालू प्रसाद यादव को दिल्ली में बंधक बनाए जाने के तेज प्रताप के आरोप पर तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी है.

Advertisment

उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव बिहार के मुख्यमंत्री लंबे अरसे तक रहे, वे केंद्र में भी मंत्री रहे. देश के दो प्रधानमंत्रियों को कुर्सी पर बैठाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही. उन्होंने पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार करवाने का काम किया. ऐसे में अगर कोई इस तरह के आरोप लगा रहा है तो यह बात लालू प्रसाद यादव के व्यक्तित्व से मेल नहीं खाती.

बता दें कि तेज प्रताप यादव ने शनिवार को आरोप लगाया था कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव को बंधक बनाकर रखा गया है. तेज प्रताप ने कहा कि कुछ लोग पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी हथियाना चाहते हैं, इसलिए साजिश रच रहे हैं. तेजप्रताप ने किसी का नाम नहीं लिया है. उन्होंने कहा कि पिता लालू प्रसाद को जेल से आये लंबा समय बीत गया है लेकिन उनको पटना आने नहीं दिया जा रहा है. आज सुबह पटना पहुंचे तेजस्वी यादव ने अपने बड़े भाई के आरोपों के पर पलटवार किया है.

 

इसे भी पढ़ें : तेजप्रताप का दावा- पिता लालू प्रसाद को दिल्ली में बनाया बंधक, कुछ लोग अध्यक्ष बनने का देख रहे सपना

Advertisement