डकैतों का आतंक : शिक्षक दंपती को पिस्तौल सटाकर रातभर बनाया बंधक, की लाखों की लूट

Palamu: जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के कुकही टोला मुगलजान में गुरुवार देर रात हुई डकैती की वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में ला दिया है। करीब 15 डकैतों के गिरोह ने शिक्षक दंपती को चार घंटे तक बंधक बनाकर लूटपाट की। इस घटना ने क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कैसे हुई घटना?

पीड़ित शिक्षक मृत्युंजय मेहता (45 वर्ष), जो सरस्वती शिशु मंदिर जपला में कार्यरत हैं, और उनकी पत्नी अनिता देवी, पारा शिक्षिका हैं। रात करीब 11 बजे दोनों सो चुके थे, तभी छत पर आहट मिलने पर मृत्युंजय मेहता उठे, नीचे आते ही उनका सामना एक डकैत से हुआ। थोड़ी झड़प के बाद चार और डकैत घर में घुस गए। बाकी सदस्य बाहर पहरेदारी करते रहे। डकैत हथियारों से लैस थे जिनमें पिस्तौल, चाकू और लोहे की छड़ शामिल थी।

चार घंटे तक घर में डकैतों ने की उत्पात :

शिक्षक दंपती को बेरहमी से पीटा, पिस्तौल सिर पर सटाकर धमकाया और उन्हें रस्सी से बांधकर बंधक बनाया। इसके बाद जेवरात, नकदी और कीमती सामान लूटे। यहां तक कि घरवालों से खाना बनवाने के लिए मजबूर किया। पूरी वारदात रात 11 बजे से सुबह 3 बजे तक चलती रही। जाते-जाते अपराधियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पड़ोसियों के जुटने पर घायल दंपती को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवालः

घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अफजल अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उसके बाद डीएसपी एस. मो. याकूब ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की गश्ती व्यवस्था पूरी तरह विफल है और अपराधियों के हौसले बढ़ चुके हैं।

नाराज ग्रामीणों की प्रशासन से मांग:

तभी वारदात की शुरुआत हुई। ग्रामीणों के अनुसार यह हाल के वर्षों की सबसे भयावह घटना है, जिसने आम लोगों में भय और नाराजगी पैदा कर दी है। ग्रामीणों ने डकैतों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही  रात्रि गश्ती बढ़ाने, बाहरी संदिग्धों की पहचान और अपराधी गिरोहों पर सख्ती की मांग की है।

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img