पटना में अटल पथ पर थार गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल

979
पटना में अटल पथ पर थार गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त
पटना में अटल पथ पर थार गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त
Advertisment

पटना. खबर बिहार की राजधानी पटना से है। पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में अटल पथ पर थार गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। यहां एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

Advertisment

बताया जा रहा है कि अटल पथ पर थार गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इसमें चार लोग सवार थे। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। इसमें एक की हालत नाजुक है। वहीं घटना के बाद दो फरार हो गये। दुर्घटना का कारण लापरवाही से परिचलन बताया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। यहां घायल का इलाज जारी है।

चंदन की रिपोर्ट

Advertisement