आम के पेड़ से लटका मिला महिला का शव, इलाके फैली सनसनी

124
आम के पेड़ से लटका मिला महिला का शव, इलाके फैली सनसनी
आम के पेड़ से लटका मिला महिला का शव, इलाके फैली सनसनी
Advertisment

भागलपुर : भागलपुर के सबौर खनकित्ता स्थित आम के बगीचे में पेड़ से लटकता एक महिला का शव मिला है। मृतका की पहचान रजंदीपुर गांव निवासी सीमा देवी (23) पति शिलधर दास के रूप में की गई है। घटनास्थल से महिला का घर करीब एक किमी दूर है। जब कुछ लोग बगीचे में गए तो पेड़ से लटकता शव देखा। इसके बाद सबौर थाने की पुलिस को सूचना दी गई। कुछ देर बाद थानाध्यक्ष अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

Advertisment

Goal 6 22Scope News

सीमा देवी का पति 4 महीने से मजदूरी करने बाहर गया हुआ है – पुलिस

परिजनों ने पुलिस को बताया कि सीमा देवी का पति चार महीने से मजदूरी करने बाहर गया हुआ है। उसकी पत्नी अकेले घर पर रहती थी। सुबह आठ बजे तक वह अपने घर में ही थी। इसके बाद वह अपने घर का जलावन के लिए किसी के साथ घर से निकली थी। गोतनी सोनी देवी ने कहा कि उसका मायका झारखंड के मिर्जाचौकी में है।

मृतक महिला चिड़चिड़ा स्वभाव की थी, घटनास्थल पर FSL व डॉग स्क्वायड की टीम ने भी जांच की

बताया जा रहा है कि मृतक महिला चिड़चिड़ा स्वभाव की थी। घटनास्थल पर एफएसएल व डॉग स्क्वायड की टीम ने भी जांच की। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है। वहीं उसके पति को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के भागलपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़े : युवक के ऊपर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Advertisement