Pakur: फंदे से लटकता मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

Pakur: जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र के छोटी अलीगंज इलाके में सोमवार को एक 22 वर्षीय युवक का शव पंखे से लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

Pakur: परिवार का इकलौता संतान था

मृत युवक परिवार का इकलौता संतान था। बताया जा रहा है कि युवक कोलकाता में आर्टिस्ट कोर्स की पढ़ाई कर रहा था और हाल के दिनों में बेहतर नौकरी की तलाश में था। युवक करियर को लेकर काफी तनाव में था और अक्सर चिंता में डूबा रहता था।

घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, आत्महत्या के कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है, लेकिन प्रथम दृष्टया मामला करियर को लेकर तनाव का बताया जा रहा है।

Pakur: परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और इलाके में शोक का माहौल है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img