- आरजेडी की प्रेस कॉन्फ्रेंस
पटनाः आरजेडी प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरजेडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यसभा सांसद मनोज झा ने अध्यक्षता की. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरजेडी नेता ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए. विशेष पैकेज मिलना चाहिए. केंद्र सरकार ने बिहार को हक नहीं दिया. नेशनल ग्रांट से केंद्र ने अपना हाथ खींच लिया. बिहार का कागज दिल्ली जाकर गायब हो जाता है. सीएम, डीप्टी सीएम और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है की बिहार को विशेष दर्जा मिले.

केंद्र का मिजाज अहंकारी- मनोज झा
वहीं जातिगणना को लेकर मनोज झा ने कहा राज्य में जातीय जनगणना हो इसके लिए सभी नेताओं ने सर्वसम्मती के पारित किया गया. मनोज झा ने कहा कि केंद्र का मिजाज अहंकारी है. लेकिन केंद्र सरकार ने अपना हाथ पीछे कर लिया. अब जब राज्य अपने दम पर जातीय गणना कर रही है, तो भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में बेचैनी देखने को मिल रही है. मनोज झा ने कहा कि अरबो ख़राबो रूपए बंगाल की खड़ी में चले जाएंगे बिना जाति गणना के. लेकिन लोगों का अधिकार केंद्र सरकार नहीं देगी. उन्होंने कहा कि हम लोग राजनीति नहीं कर रहे हैं, बल्कि समाजिक सरोकार के मुद्दे उठा रहे है. केंद्र सरकार ने लोगों के थाली से रोटी और सब्जी गायब कर दी है. सरकार को लगता है सिर्फ मंदिर मस्जिद से काम चल जाएगा. सरकार को लगता है असली मुद्दे गौन हो जाएंगे.
वहीं सीबीआई द्वारा उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर चारशीट को लेकर मनोज झा ने कहा हमें अंदर से जानकारी मिली सीबीआई के लोग नहीं चाहते थे, लेकिन जबरदस्ती चार्जशीट किया जा रहा. तेजस्वी यादव के बारे में सभी जानते हैं, तेजस्वी निर्दोष हैं.
Highlights







