औरंगाबाद : दाउदनगर में लोगों को विदेश में नौकरी देने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है. बता दें भखरुआं मोड़ स्थित लालबाबू मार्केट में गोल्डन एचआरसी आफिस खोला गया था. रविवार को दाउदनगर थाने में ठगी के शिकार लोगों द्वारा प्राथमिकी के लिए एक आवेदन दिया गया है, इस पर 24 लोगों के हस्ताक्षर हैं. लोगों ने कहा है कि कंपनी को पासपोर्ट के साथ-साथ 25-25 हजार रुपया भी दिया.
कंपनी की आफिस बंद कर रविवार को उसका संचालक भाग गया. प्राथमिकी में मुंबई के कोलाबा निवासी शेख अब्दुल्लाह, कुर्ला के सबीर हसन अंसारी और उत्तर प्रदेश के फैजाबाद निवासी मोईन शेख को आरोपित किया गया है. बता दें कि इन तीनों लोगों को ठगी के शिकार व्यक्तियों ने पासपोर्ट और पैसा दिए था और अब आफिस बंद कर भाग गए. सभी युवको ने दाउदनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर न्याय का गुहार लगाया है.
रिपोर्ट : दीनानाथ


